झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Join Us On

झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

झारखंड के कई जिलों में सुबह से ही कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा सूचना में कहा गया है कि पूरे राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश के पूरे आसार हैं। वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर नहीं हुई है।

26 सितंबर तक झारखंड में मौसम का यूं ही बने रहने की संभावना ब्यक्त की गई है। कभी हल्की धूप निकलेगी पर ज्यादातक समय में बारिश की संभावना है। 26 सिंतबर के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राज्य के चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ एवं रांची के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना को जाहिर की है। किसानों से अपील की गई है कि जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है तबतक किसान अपने खेत में जाने से परहेज करें।

पिछले 24 घण्टे ऐसा रहा मौसम

22 एवं 23 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना ब्यक्त की गई है। 24 और 25 सितंबर को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 21 से 23 सितंबर के बीच पश्चिमी एवं उत्तर पूर्वी भागों में कहीं- कहीं भारी बारिश की भी आशंका जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटे की बात करे तो मानसून सामान्य रहा पर कई इलाकों में बारिश हुई। सबसे अधिक 42.2 मिलीमीटर बारिश बोकारो के जरीडीह में दर्ज किया गया।

नीमडीह में 35, राजमहल में 28.6, रनिया में 26.2, अड़की में 26, लातेहार में 23.6, फुसरो में 22.4, मुरहू में 20.4, सिमडेगा में 19, पालगंज में 18, नीमडीह में 15.6 धनबाद में 14.4 मिलीमीटर श, तिलैया में 8.8, गोमिया में 8. 8, हजारीबाग में 8.4, जमशेदपुर में 5, रामगढ़ में 4.5, रांची में 3.4 और गढ़वा में 2.2 मिमी दर्ज की गई।

बड़ी खबर :झारखंड के अल्पसंख्यक स्कूलों में साक्षात्कार से नहीं होगी नियुक्ति, वेतन भुगतान में भी होगा बदलाव

x

Leave a Comment