सहायक अध्यापक नियमावली के विपरीत पारा शिक्षकों को प्रतिनियोजन से जिले से राज्य तक मची हलचल

सहायक अध्यापक नियमावली के विपरीत पारा शिक्षकों को प्रतिनियोजन से जिले से राज्य तक मची हलचल

Join Us On

सहायक अध्यापक नियमावली के विपरीत पारा शिक्षकों को प्रतिनियोजन से जिले से राज्य तक मची हलचल

सहायक अध्यापक नियमावली के विपरीत पारा शिक्षकों को प्रतिनियोजन से जिले से राज्य तक मची हलचल

विश्वकर्मा पूजा के दिन भी रविवार को एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड इकाई चौपारण को संघ की बैठक करना पड़ गया। बैठक बीआरसी कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय हुआ। आपातकालीन बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामावतार प्रजापति के अध्यक्षता में किया गया व संचालन प्रखण्ड सचिव सीताराम यादव जी के द्वारा किया गया जिसका मुख उद्देश्य निम्न है।

दो शिक्षकों का मनमाने ढंग से किया गया प्रतिनियोजन

बतादें चौपारण प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गरमोरवा के सहायक अध्यापक शिवकुमार यादव एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडार के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार यादव का प्रतिनियाेजन मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय मे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र चौपारण के प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी- सह-समन्वयक राकेश कुमार ने विभागीय निर्देश पर दिनांक 08/09/2023 को किया है। इससे पहले भी 01/08/2023 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चौपारण 01 के उमाकांत यादव के द्वारा दिनेश कुमार यादव एवं शिव कुमार यादव को मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय में प्रतिनियोजन कर दिया गया था। जो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे एवं जिला अध्यक्ष चंदन मेहता के कहने पर बीईइओ उमाकांत यादव ने इसे स्वीकार करते हुए प्रतिनियोजन पत्र को निरस्त कर दिया था।

पारा शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश

पुनः इन दोनों शिक्षकों का प्रतिनियोजन मूल विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में कर दिया गया है। यह प्रतिनियोजन सहायक अध्यापक नियमावली 2022 के पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर के प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार के विरुद्ध है। इस नियामवली के तहत प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा सहायक अध्यापकों का प्रतिनियोजन नहीं किया जा सकता है। इन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से हट कर किया है। इस तरह बिना कारण के कार्रवाई से सहायक अध्यापक संघ में काफी रोष है। जिसके कारण जिले से लेकर राज्य के पारा शिक्षकों व शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है।

एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड इकाई चौपारण के प्रखंड अध्यक्ष रामअवतार प्रजापति के द्वारा दिनांक 16/09/2023 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चौपारण को उक्त दोनों शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने के लिए आवेदन दिया है।

यदि दो दिनों के अंदर इस प्रतिनियोजन पर पुनर्विचार करते हुए निरस्त नहीं किया गया तो सहायक अध्यापक मजबूर होकर प्रखंड संसाधन केंद्र चौपारण के समक्ष आंदोलन करने के लिए बाध्य। होंगे। जिसका सारा जवाबदेही विभाग के पदाधिकारी की होगी। बैठक में उपस्थित सहायक अध्यापक प्रखण्ड अध्यक्ष रामावतार प्रजापति, सचिव सीताराम यादव, सुधीर कुमार कौशल, रामभरोस यादव, कैलाश साव, राजेश केसरी, अर्जुन रविदास, प्रेम पासवान, कामेश्वर रजक, सुनील कुमार यादव, मिथिलेश कुमार इंद्र गुरु, उदित प्रसाद, संजय कुमार यादव, रामसेवक यादव, सुजीत कुमार रंजन, सुनील कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार चौरसिया, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, राजेश कुमार मेहता, दिनेश कुमार यादव, शिवकुमार यादव, अशोक कुमार यादव, प्रभु कुमार रवि, सुमंत कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुनेश्वर प्रसाद यादव, बलदेव साव ‘ सीताराम साव, कुलदीप यादव सहित सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित थे।

बड़ी खबर : झारखंड के स्कूली बच्चों को इसी माह पोशाक उपलब्ध कराने का शिक्षा निदेशक ने दी निर्देश

x

Leave a Comment