JSSC : महिला पर्यवेक्षिका के बहाली में ऐसे बनेगा मेरिट लिस्ट
JSSC के द्वारा महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर नियुक्ति के लिए कल ही विज्ञापन जारी की है। स्नातक साइकोलॉजी, होम साइंस और सोशियोलॉजी पास आउट महिलाएं ही इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए योग्य हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2023 है।
तीन पेपर की होगी परीक्षा
महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए जारी विज्ञापन के मुताबिक सीबीटी मोड में कुल तीन पेपर की परीक्षा होगी। फर्स्ट पेपर की परीक्षा में सिर्फ क्वालिफाई करना है। जिसका अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेगा। मेरिट लिस्ट सेकेंड और थर्ड पेपर की परीक्षा का अंक को जोड़कर बनेगा। फर्स्ट पेपर की परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें भाषा ज्ञान से कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें हिंदी 60 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा ज्ञान के 60 प्रश्न होंगे।
अंग्रेजी और हिंदी भाषा की परीक्षा में कुल 30 प्रतिशत अंक क्वालिफाई करने के लिए अनिवार्य है। परीक्षा के सिलेबस से संबंधित विशेष जानकारी जेएसएससी की वेबसाइट http//jssc.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।
सेकेंड पेपर 100 अंकों, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा आधारित होंगे प्रश्न
पर्यवेक्षिका पद के लिए सेकेंड पेपर दो घंटे की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (टीआरएल) आधारित होगी। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, कुडुख, कुरमाली,पंच परगनियाँ, उड़िया, संस्कृत खोरठा, संथाली, बांग्ला, मुंडारी, हो, खड़िया,नागपुरी में किसी एक भाषा की परीक्षा के लिए चयन कर सकते हैं।
थर्ड पेपर होगी 2.30 घण्टे की
पर्यवेक्षिका पद के थर्ड पेपर की परीक्षा 2.30 घंटे की होगी। जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। थर्ड पेपर में तकनीकी या विशिष्ट विषय एवं सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न होंगे। जिसमें तकनीकी या विशिष्ट विषय से 100 प्रश्न, सामान्य अध्ययन से 20 प्रश्न, सामान्य गणित से 20 प्रश्न एवं सामान्य विज्ञान से 10 सवाल पूछे जाएंगे।
वहीं डॉ. परवेज हसन, एसोसिएट प्रो. साइकोलॉजी ने बताया कि पर्यवेक्षिका पद के लिए साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी एवं होम साइंस में ग्रेजुएट महिलाएं इस परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। संबंधित विषय के अलावा सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित एवं समान्य अध्ययन से संबंधित दिन प्रतिदिन की घटनाओं की सूक्ष्म जानकारी पेपर समेत अन्य स्रोतों से पूछा जा सकता है।
JSSC : महिला पर्यवेक्षिका