झारखंड बिहार के संयुक्त कारवाई में 35 से अधिक शराब भट्टी नष्ट,तस्कर पकड़ से बाहर

झारखंड बिहार के संयुक्त कारवाई में 35 से अधिक शराब भट्टी नष्ट,तस्कर पकड़ से बाहर

Join Us On

झारखंड बिहार के संयुक्त कारवाई में 35 से अधिक शराब भट्टी नष्ट,तस्कर पकड़ से बाहर

झारखंड बिहार के संयुक्त कारवाई में 35 से अधिक शराब भट्टी नष्ट,तस्कर पकड़ से बाहर

चौपारण : प्रखण्ड के भगहर पंचायत में आए दिन कारवाई होती है। पर उसके अगले दिन से ही फिर का निर्माण शुरू हो जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण है तस्करों का नहीं पकड़ा जाना।

गुरुवार को भी झारखंड बिहार की उत्पाद पुलिस ने संयुक्तरूप से बड़ी कारवाई की। जिसमें 700 से अधिक प्लास्टिक ड्रम को पुलिस ने जप्त किया। और 35 से अधिक शराब भट्टियों को चिन्हित कर नष्ट किया। इस सम्बंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली रही थी की बिहार राज्य से सटे हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्रान्तर्गत भगहर भण्डार एवं परसातरी गांव के जंगली क्षेत्र में शराब माफियाओं के द्वारा अवैध रूप शराब की भट्टी का निर्माण कर अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर बिहार एवं झारखण्ड राज्य में कालाबाजारी की जा रही है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आज दिनांक 07.09.2023 को कुमार शिवाशीष (परिक्ष्यमान) भापुसे, सहायक पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के नेतृत्व में सहायक आयुक्त, उत्पाद अरविन्द कुजूर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही नाजीर अख्तर, उत्पादन निरीक्षक, गया के साथ एक संयुक्त छापामारी टीम छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर, चौपारण, थाना में पदस्थापित सशस्त्र बल उत्पाद विभाग में पदस्थापित सशस्त्र बल एवं ड्रोन कॅमरा के साथ वनकर्मी शामिल थे। उक्त छापामारी दल के द्वारा चौपारण थाना क्षेत्रान्तर्गत भगहर भण्डार एवं परसातरी गांव के जंगली क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए छापामारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करने हेतु निर्मित करीब 35 से अधिक शराब भट्टी को चिन्हित कर उसे विनिष्ट किया गया। साथ ही दारू भट्टी के पास करीब 700 प्लास्टिक ड्राम बरामद हुआ, जिसमें करीब 1.40,000 /- कि०ग्रा० महुआ जावा फुलाया हुआ पाया गया, जिसे विनिष्ट किया गया तथा 1500 ली के करीब निर्मित महुआ शराब भी बरामद हुआ, जिसे बरामदगी स्थल के पास ही विनिष्ट कर दिया गया।

अवैध शराब निर्माण स्थल से उक्त कार्रवाई उपरांत अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण कार्य में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस पिकेट निर्माण की तैयारी

बताया गया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोकथाम के उद्देश्य परसातरी गांव में स्थायी रूप से पुलिस पिकेट स्थापित करने की भी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पिकेट स्थापित होने से पूर्व असूचना संकलन करते हुए अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के रोकथाम हेतु बीच-बीच में इस तरह की छापामारी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। हजारीबाग पुलिस द्वारा इस विषय को गम्भीरता पूर्वक लिया जा रहा है तथा अवैध शराब निर्माण के रोकथाम हेतु हजारीबाग पुलिस प्रतिबद्ध है।

बड़ी खबर : झारखंड कैबिनेट में छात्र ,युवाओं को लेकर बड़ा फैसला, भर्ती नियमावली 2023 को गठन की मंजूरी

x

Leave a Comment