स्कूलों व सभी सरकारी कार्यालयों में रक्षाबंधन की छुट्टी की तिथि में हुआ बदलाव, अधिसूचना जारी

स्कूलों व सभी सरकारी कार्यालयों में रक्षाबंधन की छुट्टी की तिथि में हुआ बदलाव, अधिसूचना जारी

Join Us On

स्कूलों व सभी सरकारी कार्यालयों में रक्षाबंधन की छुट्टी की तिथि में हुआ बदलाव, अधिसूचना जारी

स्कूलों व सभी सरकारी कार्यालयों में रक्षाबंधन की छुट्टी की तिथि में हुआ बदलाव, अधिसूचना जारी

School Closed : झारखंड के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी में बड़ा बदलाव किया गया है। इसे लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग , झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव ने राज्यप के आदेशानुसार सोमवार को अधिसूचना सूचना जारी की है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के द्वारा जारी अधिसूचना संख्या-7624 दिनांक 05.12.2022 के द्वारा कहा गया है कि वर्ष 2023 में रक्षा बंधन के अवसर पर दिनांक 30.08.2023 (बुधवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित है।

पर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में रक्षा बंधन का पर्व दिनांक 31.08.2023 (गुरूवार) को मनाया जायेगा। अतः वर्ष 2023 में रक्षा बंधन के अवसर पर दिनांक 30.08.2023 (बुधवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 31.08.2023 (गुरूवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।

वहीं कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना संख्या-7624
दिनांक 05.12.2022 के शेष अंश यथावत रहेंगे।

स्कूलों व सभी सरकारी कार्यालयों में रक्षाबंधन की छुट्टी की तिथि में हुआ बदलाव, अधिसूचना जारी
इसकी प्रतिलिपि सरकार के सभी विभाग / सभी विभागाध्यक्ष / राज्यपाल के प्रधान सचिव / मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव / सभी मंत्रीगण के आप्त सचिव / सभी प्रमंडलीय आयुक्त / सभी उपायुक्त / महानिबंधक, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची / प्रभारी सचिव झारखण्ड विधान सभा / सचिव झारखण्ड लोक सेवा आयोग / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राँची / महालेखाकार, झारखण्ड, राँची / बिहार, पटना / सचिव, गृह मंत्रालय / कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली / संयुक्त सचिव, आर्थिक कार्य विभाग (बैंकिंग प्रभाग), जीवन दीप, पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली / स्थानिक आयुक्त, झारखण्ड भवन, नई दिल्ली / सभी राज्यों के मुख्य सचिव / सभी केन्द्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिव / मुख्य आयकर आयुक्त, झारखण्ड, राँची / आयुक्त, केन्द्रीय उत्पाद, झारखण्ड, राँची / सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के झारखण्ड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के महा / उप प्रबंधक / भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, झारखण्ड, रौंची / रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, आकाशवाणी, राँची / दूरदर्शन, राँची / जेनरल इन्स्योरेंस कम्पनी, राँची / स्टेशन प्रबंधक, रेलवे जंक्शन, राँची को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

बड़ी खबर :सहायक आचार्य नियुक्ति : पारा शिक्षकों को 50 फीसदी आरक्षण के प्रावधान को झारखंड हाई कोर्ट में दी गई चुनौती

स्कूलों व सभी सरकारी कार्यालयों

x

Leave a Comment