INDIA : जीत का खाता डुमरी से खोलेगा

INDIA : जीत का खाता डुमरी से खोलेगा

Join Us On

INDIA : जीत का खाता डुमरी से खोलेगा

INDIA : जीत का खाता डुमरी से खोलेगा

शनिवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में डुमरी विधानसभा उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक हुई। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि इंडिया गठबंधन अपनी जीत का खाता डुमरी उपचुनाव से खोलेगा। मुख्यमंत्री ने रणनीति बनाई है। हम मजबूती से उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

आजसू और भाजपा के साथ आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, योगेंद्र प्रसाद महतो, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद ह्यपिंटूह्ण, कांग्रेस प्रदेश समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यश सिन्हा, सीपीआई (एमएल) के प्रदेश सचिव जनार्दन प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, राजद के प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, कांग्रेस के गिरिडीह जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, राजद के गिरिडीह जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव सहित झामुमो, कांग्रेस, राजद, जदयू, सीपीआई के कई नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जगरनाथ महतो को देंगे जीत की श्रद्धांजलि

झामुमो सांसद विजय हांसदा ने कहा कि बैठक में तय हुआ कि मिलकर उपचुनाव लड़ना है और स्वर्गीय जगरनाथ महतो को जीत के साथ श्रद्धांजलि देनी है। झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि यह जरूरी नहीं जो पिछली बार आजसू या भाजपा को वोट दिए थे वो इस बार भी दें। हम बड़े अंतर से जीतेंगे। विधायक दीपिका पांडे ने कहा कि जीत से जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देना तय हुआ है।

INDIA

बड़ी खबर : झारखंड कैबिनेट : डिजिटल पंचायत योजना, पुलिस,शिक्षकों को मिला खुशखबरी,1 रु किलो चना दाल

x

Leave a Comment