मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कर रहे हैं कार्रवाई, अब इस अधिकारी के खिलाफ पी. ई . दर्ज करने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 15 सूत्री कमेटी का गठन

Join Us On

मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कर रहे हैं कार्रवाई, अब इस अधिकारी के खिलाफ पी. ई . दर्ज करने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कर रहे हैं कार्रवाई, अब इस अधिकारी के खिलाफ पी. ई . दर्ज करने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

श्री अनिल कुमार सिंह के खिलाफ  आय से अधिक धन अर्जित करने का है मामला, आयकर विभाग को तलाशी के दौरान मिली थी 406.28 लाख रुपए की चल- अचल संपत्ति

  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर अमल करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में है।  इसी सिलसिले में उन्होंने  श्री अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ अंचल, हजारीबाग के विरुद्ध आयकर विभाग द्वारा आय से अधिक  धनार्जन करने से संबंधित जांच प्रतिवेदन के आधार पर पी. ई. दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। 

 यह है मामला

आयकर विभाग के द्वारा श्री अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ अंचल, हजारीबाग के आवास पर 22 नवंबर 2022 को की गई तलाशी के दौरान कुल 406.28 लाख रुपए की चल- अचल संपत्ति मिली थी। इसमे  17.13 लाख रुपए नकद, 170.15 लाख रुपए का गहना एवं बहुमूल्य धातु, 64 लाख रुपए बैंक खातों में जमा राशि और 155 लाख रुपए परिवार के नाम पर अचल संपत्ति के रूप में मिले थे, जिसे जब्त कर लिया गया था। इस सिलसिले में प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) कार्यालय, पटना द्वारा तलाशी और जब्ती से संबंधित प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था।

बड़ी खबर :2019 नियोजन नीति पर ही झारखंड में 35 हजार से अधिक पदों पर बहाली

x

Leave a Comment