सहिया दीदियों को मासिक प्रोत्साहन राशि के बदले वेतनमान, पेंशन का लाभ, सहियाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर

सहिया दीदियों को मासिक प्रोत्साहन राशि के बदले वेतनमान, पेंशन का लाभ, सहियाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर

Join Us On

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ (बड़कागांव प्रखंड, जिला हजारीबाग) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के समस्त प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी सहिया दीदियों को मासिक प्रोत्साहन राशि के बदले वेतनमान, पेंशन का लाभ, सहियाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए आर्थिक सहयोग दिए जाने सहित अन्य मांगों पर विचार करे।

मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ की दीदियों को उनके उचित मांगों पर यथोचित विचार करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर विधायक श्री दशरथ गगराई, विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ की सहिया दीदी श्रीमती विमला कुमारी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती सरस्वती देवी, श्रीमती सुषमा देवी, श्रीमती गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

झारखंड में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में हुआ ये बदलाव, रिजल्ट प्रकाशन के सात दिनों के अंदर देना होगा आवेदन, जाने क्यों

बड़ी खबर : झारखंड रोजगार मेला 2023। 300+ राइटर पर ₹11000 तक की नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका

टेट पास पारा शिक्षकों का क्या झारखंड सरकार करेगी बेड़ा पार ? सदन में उठी मांग

x

Leave a Comment