आंगनबाड़ी के तर्ज पर रसोईया / संयोजिकाओं को मानदेय,5 लाख का निःशुल्क बीमा, पारा शिक्षकों की तरह स्थाई
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया/संयोजिका अध्यक्ष संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि राज्य सरकार झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया/संयोजिकाओं को पारा शिक्षक की तर्ज पर स्थायी सेवा शर्त नियम बना कर स्थायी करे, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के तर्ज पर मानदेय, 5 लाख का निःशुल्क बीमा, साल में 2 साड़ी दिया जाना, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लागू किए जाने सहित अन्य मांगों पर विचार करे।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी उचित मांगों पर राज्य सरकार यथोचित कार्यवाही करेगी। इस अवसर पर विधायक श्री विनोद सिंह, श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सुश्री अम्बा प्रसाद, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति, कोषाध्यक्ष अनीता देवी, प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि राज्य सरकार झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया/संयोजिकाओं को पारा शिक्षक की तर्ज पर स्थायी सेवा शर्त नियम बना कर स्थायी करे, आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका के तर्ज पर मानदेय, 5 लाख का निःशुल्क बीमा (), साल में 2 साड़ी दिया जाना, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लागू किए जाने सहित अन्य मांगों पर विचार करे। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।