झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरा दिन पेश हुआ 11988 करोड़ का अनुपूरक बजट
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का दूसरे दिन काफी हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हर बार की तरह इस बार भी हंगामा से शुरू हुआ। पूरा प्रश्नकाल हंगामे और विरोध के बीच ही प्रश्नकाल चला ।
झारखंड में विधि व्यवस्था को लेकर सुदेश महतो, अमर बाउरी सहित विपक्ष कई विधायकों ने हेमंत सरकार को घेरा। वहीं, सत्तापक्ष ने मणिपुर घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और उससे सवाल की ।
मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामे के बीच ही वीत्तीय वर्ष 2023-2024 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया। ज वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 11,988 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। ध्यानाकर्षण के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर पर विपक्ष ने घेरा तो मणिपुर घटना पर सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल
प्रश्नकाल में सबसे पहले विधायक प्रदीप यादव ने मणिपुर मुद्दे को जोर शोर से उठाया और कहा कि, मणिपुर में हिंसा के के दौरान पीएम मोदी ने कई बार मन की बात की पर मणिपुर मामले में चुप्पी साधी रही। इसके बाद सदन में काफी ज्यादा हंगामा होने लगा। विधायक विपक्ष से जवाब मांग रहे थे। जवाब में भाजपा विधायकों ने झारखंड के विधि व्यवस्था को लेकर सवाल किया।
उन्होंने कहा कि आदिवासी की हत्याएं हो रही है, रेप की घटनाएं हो रही हैं, झारखंड जल रहा है। राज्य में क्राइम बढ़ता जा रहा है।।इसी दौरान विपक्ष ने भी हेमंत सरकार से इस्तीफे की भी मांग किया।