Bihar: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! मिल गई हरी झंडी… शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, इन पदों में बहाली
Bihar Education Department: बिहार के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर आ रही है। शिक्षा विभाग ने 2598 शिक्षा सेवकों की बहाली के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर बहाली से संबंधित जानकारी दी है। इसके अलावे बहाली की पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी समेत राज्य के सभी जिलों में दो पदों पर बहाली की हरी झंडी मिल गई है। यानी सूबे के 2598 बोरोजगार अब बहाल हों सकेंगे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे बेरोजगारों के लिए यह बहाली जीवनदान साबित होगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सूबे के सभी डीएम को पत्र भेजकर बहाली से संबंधित पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। साथ ही बहाली का पूरा खाका भी जारी कर दी है।
इस खाका में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बहाली को कौन सी प्रक्रिया कितने दिनों में पूरी की जायेगी। अब बता देते हैं कि बहाली शिक्षा सेवक/तालिमी मरकज के पद पर होना है।
इस जिले में इतने सीट खाली
ध्यान रहे कि सूबे में दोनों पदों पर पूर्व से बहाली का लक्ष्य 30 हजार शिक्षा सेवक का था। उत्थान केंद्र के शिक्षा सेवक के पद पर 20 हजार एवं मरहज केंद्र पर 10 हजार की बहाली का लक्ष्य निर्धारित है। वैसे फिलहाल 2598 पद खाली है, जिसपर बहाली होने जा रहा है। 24 जुलाई को जिलावार रिक्त पदों की सूची के साथ बहाली की पूरी प्रक्रिया से संबंधित पत्र भी सभी डीएम को भेजी गई है।
उत्थान केंद्र को 1465 एवं मरकज के लिए 1113 शिक्षा सेवक बहाल होंगे। उत्थान केंद्र को सबसे अधिक 161 पद मधेपुरा जिला में खाली है, तो वहीं सबसे कम मात्र दो पद सारण में रिक्त है। इधर, मरकज के लिए सबसे अधिक 123 पदों पर जमुई में बहाली होगी, तो वहीं सबसे कम खगड़िया में मात्र एक सीट खाली है।
पद से हटाए गए है 690 शिक्षा सेवक
पूर्व में बहाली के दौरान काफी गड़बड़ी पाई गई थी। उत्थान केंद्र से मात्र एक शिक्षा को हटाया गया था। वहीं तालिमी मरकज में अल्पसंख्यकों का भी बहाली में गड़बड़ी की हद कर दी गई थी। अवैध बहाली खूब हुआ था। हालांकि बाद में अवैध बहाल 689 शिक्षा सेवको हटा दिया गया था। सीतामढ़ी में भी अवैध बहाली हुआ था। इसको लेकर डीपीओ के आलावा 6 बीईओ के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी। वेतनवृद्धि को रोक दिया गया था। फिलहाल उत्थान केंद्र 18463 एवं तालिमी मरकज में 8058 शिक्षा सेवक कार्यरत है। खाली पदों पर बहाली होने जा रही है।
अपर मुख्य सचिव पाठक ने डीएम को भेजे पत्र में 31 अक्तूबर 23 तक बहाली की प्रक्रिया पूरा करा लेने के लिए कहा है। 19 अगस्त के बाद चार सितंबर तक आवेदक को आवेदन करना अनिवार्य है। वहीं 9 सितंबर तक मेधा सूची जारी कर देनी है.