झारखंड के मध्य विद्यालय होंगे हाई स्कूल में उपग्रेड, विभाग की मिली मंजूरी,शिक्षकों के पद भी होंगे सृजित

सरकारी विद्यालयों में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

Join Us On

झारखंड के मध्य विद्यालय होंगे हाई स्कूल में उपग्रेड, विभाग की मिली मंजूरी,शिक्षकों के पद भी होंगे सृजित

झारखंड अधिविद्व परिषद के मदरसे में निकली शिक्षक बहाली , ग्रेड पे 4200,बीएड वाले योग्य

झारखंड के 294 मध्य विद्यालय हाई हाई स्कूलों में अपग्रेड होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह योजना बनाई है। शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर वित्त एवं कार्मिक विभाग की सहमति मिल चुकी है। इन स्कूलों शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पढ़ाई शुरू होगी।

कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर लग सकता है अंतिम मुहर

मध्य विद्यालयों को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की योजना को झारखंड कैबिनेट की होने वाली अंगली बैठक में मुहर लग सकती है। इन विद्यालयों में अभी आठवीं तक पढ़ाई हो रही है। जिन्हें हाईस्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। अपग्रेडेशन के उपरांत नौवीं एवं दसवीं की पढ़ाई शुरू होगी।

शिक्षकों के पद भी होंगे सृजित

अपग्रेड के बाद इन स्कूलों में शिक्षकों के भी पद सृजित होंगे एवं शिक्षकों की बहाली भी होंगी। ज्ञात हो कि राज्य में हर एक किमी पर प्राथमिक विद्यालय, तीन किमी पर मध्य विद्यालय एवं पांच किमी पर हाई स्कूल होना चाहिए।

झारखंड में दो साल के बाद सरकारी स्कूलों का अपग्रेडेशन होगा। झारखंड बनने के बाद पहली बार 2009-2010 से प्रत्येक वर्ष उपयुक्त स्कूलों का अपग्रेडेशन होता आ रहा है। इससे पहले 2021-2022 में 380 स्कूलों का उत्क्रमण हुआ था। इससे पूर्व 2016 – 17 शैक्षणिक सत्र में 189 मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय में अपग्रेड हुए थे।

बड़ी खबर : झारखंड वन संरक्षक,वनरोपण शोध एवं मूल्यांकन में Junior Project Fellow के पद पर निकली भर्ती

x

Leave a Comment