चौपारण : ट्रेलर के टक्कर से टेम्पू पलटा,एक ब्यक्ति का मौत
चौपारण : प्रखण्ड में आए दिन दनुवा घाटी में सड़क दुघर्टना के कारण असामयिक ही कई लोगो की जान जा रही है। गुरुवार को भी एक सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें एक ब्यक्ति का मौत हो गया। बतादें कि चौपारण थाना अंतर्गत पंचायत चोरदाहा के ग्राम अहरी नवाडीह के ग्रामीण बिगहा बाजार महराजगंज से टेम्पु गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच दनुआं घाटी में टेलर गाड़ी ने टेम्पु गाड़ी को धक्का मार दिया। जिसमे कुछ लोग घायल हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए चौपारण हॉस्पिटल लाया गया। इलाज के दौरान ग्राम अहरी निवासी लोकेश्वर साव उम्र लगभग 55 वर्ष को मौत हो गया। वहीं घायल सभी ब्यक्ति इलाज रत है जिसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
यह जानकारी भाजपा पश्चिमी मण्डल के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव ने दी । अन्य घायलों में नावाडीह निवासी जितेन गंझू उम्र लगभग 40 वर्ष, बुद्धू गंझू उम्र लगभग 30 वर्ष,एक महिला नगिया देवी उम्र लगभग 45 वर्ष शामिल हैं।