उत्पाद मंत्री बनते ही बेबी महतो का बड़ा एक्शन , यहां शराब पर लगाया प्रतिबंध

उत्पाद मंत्री बनते ही बेबी महतो का बड़ा एक्शन , यहां शराब पर लगाया प्रतिबंध

Join Us On

उत्पाद मंत्री बनते ही बेबी महतो का बड़ा एक्शन , यहां शराब पर लगाया प्रतिबंध

उत्पाद मंत्री बनते ही बेबी महतो का बड़ा एक्शन , यहां शराब पर लगाया प्रतिबंध

सोमवार को मंत्री पद का शपथ ग्रहण के अगले दिन ही उत्पाद एवं मद्द निषेद मंत्री बेबी देवी ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के राजभवन में दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली थी और शपथ लेने के बाद बेबी देवी को हेमंत सरकार में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनाया गया ।

मंत्री बनने के बाद बेबी देवी ने स्वर्गीय जगरनाथ महतो की तस्वीर को नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की बात कही थी। अब पहले दिन से ही एक्शन मूड में मंत्री बेबी देवी दिख रही है।

हेमंत सरकार में मंत्री बनी दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने कार्य भार संभालते ही पहले कार्य दिवस पर उन्होंने श्रावणी मेला को देखते हुए देवघर कांवरिया पथ पर शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध लगा दी है।

मंत्री ने देवघर के श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक सभी प्रकार की मदिरा या शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक का नीर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दी है।

ट्वीट कर मंत्री ने दी जानकारी

मंत्री बेबी देवी ने अपने पहले पहले कार्य दिवस पर ट्वीट कर लिखा कि देवघर के विश्वस्तरीय श्रावणी मेले में तथा बैद्यनाथ मंदिर तक के कांवरिया पथ पर किसी प्रकार की मदिरा और शराब की बिक्री पर नहीं होगी। इस क्षेत्र में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। कहा कि श्रद्धालुओं को विशेषकर बहन- बेटियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बड़ी खबर : झारखंड: स्वास्थ्य के नाम पर सरकारी स्कूलों में उसकी दो घंटियाँ लगाई जायेगी ,  प्रधानाध्यापकों को विशेष निर्देश मिले

x

Leave a Comment