बेबी महतो नहीं , ये होंगे झारखंड के नए शिक्षा मंत्री , सरकार के प्रधान सचिव ने जारी की अधिसूचना

Join Us On

बेबी महतो नहीं , ये होंगे झारखंड के नए शिक्षा मंत्री , सरकार के प्रधान सचिव ने जारी की अधिसूचना

बेबी महतो नहीं , ये होंगे झारखंड के नए शिक्षा मंत्री , सरकार के प्रधान सचिव ने जारी की अधिसूचना

राँची : झारखंड के पूर्व शिक्षा व उत्पाद एवं मद्द निषेद विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी महतो तीन जुलाई को मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मंत्री पद एवं गोपनीयता का शपथ राज्यपाल के द्वारा दिलावाया गया।

जिसके बाद बेबी देवी को कौन सा मंत्री का भार सौंपा गया है इसकी भी अधिसूचना सरकार की ओर राज्यपाल के आदेशानुसार जारी कर दी गई है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सं०सं० सी०एस०-01/आर-02/2018 / 866/ भारत के संविधान के अनुच्छेद 166 (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, संविधान के अधीन बनी कार्यपालिका नियमावली – 2000 के नियम 6 (1) के अनुसार, मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग की अधिसूचना संख्या-10 दिनांक 03.01.2020 अधिसूचना संख्या-118. दिनांक – 29.01.2020, अधिसूचना संख्या-1283, दिनांक- 05.11.2020 अधिसूचना संख्या-158, दिनांक 05.02.2021 एवं अधिसूचना संख्या-735, दिनांक 28.07.2021 द्वारा आवंटित कार्यों में आंशिक संशोधन करते हुए मुख्यमंत्री, झारखण्ड की सलाह से झारखण्ड के राज्यपाल, सरकार के विभागों का कार्य निम्नलिखित रूप से आंवटित की गई है।

जारी अधिसूचना में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ही पूर्व में आवंटित विभागों के अतिरिक्त स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का भी मंत्री का भार सौंपा गया है।

वहीं नव नियुक्त मंत्री बेबी देवी को सिर्फ उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग का मंत्री सौंपा गया है।

. इस संबंध में पूर्व में निर्गत अधिसूचना द्वारा आंवटित सरकार के विभागों का शेष कार्य यथावत् रहेंगे। और ये तत्काल प्रभाव से प्रभावी समझा जाएगा।

बेबी महतो

बड़ी खबर:झारखंड में 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में नया पेच, JSSC ने ढूंढ निकाला, फिर से कैबिनेट में संशोधन तब विज्ञापन

x

Leave a Comment