रांची वंदे भारत का उद्घाटन 27 को, एजीक्यूटिव क्लास का किराया 2110 व चेयरकार का 1175 रु.
रांची वंदे भारत का उद्घाटन 27 को, एजीक्यूटिव क्लास का किराया 2110 व चेयरकार का 1175 रु.

बुकिंग शुरू… 28 जून से नियमित चलेगी ट्रेन, मंगलवार को रेस्ट डे
रांची वंदे भारत का उद्घाटन 27 को, एजीक्यूटिव क्लास का किराया 2110 व चेयरकार का 1175 रु: देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन रांची में 27 जून को होगा। सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह इनोग्रल रन होगा, यानी ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी। इसका नंबर 02439 है। इसमें आम यात्री सफर नहीं कर पाएंगे। 28 जून से नियमित परिचालन होगा।
टिकटों की booking शुरू हो चुकी है। Ranchi से Patna का executive क्लास का किराया 2110 और chair car का 1175 रुपए तय किया गया है। वहीं, Patna से Ranchi के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास का 1930 और चेयरकार के लिए 1025 रुपए देना होगा।
जनशताब्दी के मुकाबलेट्रेन के chair car का किराया लगभग डेढ गुणा अधिक है। Patna से यह Train सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर बाद 1 बजे Ranchi पहुंचेगी। जबकि, Ranchi से शाम 4.15 बजे खुलेगी और रात 10.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वंदे भारत हफ्ते में Six दिन ही चलेगी। Tuesday को रेस्ट डे होगा। इस दिन वीकली मेंटेनेंस होगा। प्रति दिन इस Train का सेफ्टी मेंटेनेंस पटना के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्पलेक्स में होगी। primary मेंटेनेंस रांची और पटना दोनों जगह होगी।