शिक्षा सचिव का पत्र , कल से खुल जाएंगे राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूल , ये होगी स्कूलों का समय

शिक्षा सचिव ने आठ जिला शिक्षा अधीक्षकों को किया शो कॉज ,होगी अनुशासनिक कार्रवाई

Join Us On

शिक्षा सचिव का पत्र , कल से खुल जाएंगे राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूल , ये होगी स्कूलों का समय

शिक्षा सचिव का पत्र , कल से खुल जाएंगे राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूल , ये होगी स्कूलों का समय

कल से राज्य भर के सभी निजी और सरकारी स्कूल खुल जाएंगे। गुरुवार से कक्षा केजी से लेकर आठवी तक के सभी कक्षाएं संचालित होंगे। शिक्षा सचिव के रवि कुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अत्यधिक गर्मी और लू के कारण तीन बार स्कूलों में गर्मी छुट्टी बढ़ाई गई थी।

स्कूलों में एक माह से अधिक रही गर्मी छुट्टी

इस साल स्कूलों में गर्मी छुट्टी 18 मई के बाद शुरू हुआ जो एक माह से अधिक तक चला। स्कूलो में गर्मी छूट्टी 18 मई से 10 जून तक निर्धारित थी। पर गर्मी के कारण 14 जून तक शिक्षा सचिव ने स्कूलो को बन्द रखने का आदेश दिया था। पर गर्मी से राहत नही मिलने के कारण पुनः 17 जून तक और फिर 21 जून तक स्कूलों में गर्मी छूट्टी बढ़ाई गई।

झारखंड में मानसून का हुआ एंट्री

झारखंड में मानसून के प्रवेश होने के बाद राज्यभर के मौसम में बदलाव हो गया है। और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। 21 जून तक स्कूलो में गर्मी छुट्टी के बाद अब 22 जून से राज्यभर के सभी निजी एवं सरकारी स्कूल खुल जाएंगे।

आदर्श दिनचर्या के तहत स्कूलों में होगी पढ़ाई

22 जून से स्कूलो में खुलने के बाद झारखंड सरकार द्वारा जारी आदर्श दिनचर्या के गाइडलाइन्स के अनुसार ही पढ़ाई होगी। 30 जून तक स्कूलों का समय सारणी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे और डे टाइम में स्कूलो का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। वहीं विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों को 6.45 से 7 बजे तक विद्यालय की साफ सफाई का जिम्मा सौंपा गया है । सुबह 7 से 7.15 तक पार्थना सभा के साथ क्लास शुरू होगा। वही हर दूसरी घण्टी के बाद 5 मिनट का ब्रेक भी बच्चों को मिलेगा। वहीं प्रभारी के निर्देशानुसार छुट्टी के बाद 1 घण्टा अतिरिक्त समय तक भी कार्य करना पड़ सकता है।

बड़ी खबर : शिक्षक नियुक्ति को लेकर कार्मिक विभाग ने JSSC को भेजी अधियाचना,इन स्कूलों में बहाल होंगे सरकारी शिक्षक

x

Leave a Comment