संथाल के रास्ते मानसून का झारखंड में इंट्री, तीन दिन में पूरे राज्य में छाएगा, आज भी इन जिलों में हिट वेब
संथाल परगना के रास्ते झारखंड में मानसून झारखंड में प्रवेश कर गया। साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा और फिर दुमका के रास्ते मानसून के प्रवेश करते ही तेज आंधी के साथ तेज बारिश भी हुई। जिससे भीषण गर्मी से थोडी राहत मिली है। मानसून के प्रवेश के साथ ही दुमका के मसानजोर में 77.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा लोहरदगा में 31.5 मिमी बारिश, जगन्नाथपुर में 23 मिमी, खूंटी में 20 मिमी एवं राजमहल में 12 मिमी बारिश हुई है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में पूरे झारखंड में मानसून प्रवेश कर जाएगा। राज्य के कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी की हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है। लोगों को पेड़ और बिजली पोल के नीचे रहने से मना किया गया है।
बतादें कि सोमवार को दोपहर बाद रांची व आसपास इलाके में काले बादल छाए एवं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हुआ। हल्की बारिश होने से 3 डिग्री पारा भी नीचे आई है। हवा में ठंडक आ गई। रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि, इससे रविवार को 40 डिग्री तक तापमान था।
इन जिलों में आज भी हिट वेव का दिखेगा असर
मानसून प्रवेश के बीच पलामू के कुछ क्षेत्र में आज हीट वेव चलने की संभावना है। पर एक से दो दिनों पूरे झारखंड को हीटवेव से राहत मिलेगी। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.8° एवं न्यूनतम 26. ° डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 38.8 एवं न्यूनतम 25.79, डालटनगंज का अधिकतम 44.8 एवं न्यूनतम 31.7° दर्ज किया गया।
21 से 23 जून तक राज्यभर में होगी बारिश
मौसम केंद्र की पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 23 जून तक राज्य के सभी स्थानों पर बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी. की स्पीड से हवा भी चलेगा। वज्रपात के साथ मेघ गर्जन होने की भी संभावना है। वहीं, रांची का तापमान 35 से 37 डिग्री व न्यूनतम 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।