किसी ग्रह पर नहीं शनि के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस !

किसी ग्रह पर नहीं शनि के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस !

Join Us On

किसी ग्रह पर नहीं शनि के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस !

किसी ग्रह पर नहीं शनि के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस !

बर्लिन (एजेंसी)। क्या पृथ्वी के बाहर जीवन मौजूद है? वैज्ञानिकों को शायद अब तक के सबसे अशाजनक संकेत मिले है कि शनि के छठे सबसे चंद्रमा एन्सेलेडस पर जीवन से सकता है।

नासा के रिटायर हो चुके कैसिनी के स्पेसक्राफ्ट डेटा से चंद्रमा पर फॉस्फेट की उपस्थिति का पता चलता हैं, जो जीवन के अस्तित्व के लिए एक प्रमुख तत्व है। वैज्ञानिकों का कहना है कि फॉस्फेट चट्टानी खनिजों में नहीं फंसे हैं, बल्कि चंद्रमा के तरल महासागरीय जल में नमक के रूप में घुले हुए हैं। यह पहले ही देखा जा चुका है कि एन्सेलेडस की बर्फीली सतह पर लंबी और सांप जैसी दरारें मौजूद हैं जो बर्फ के दानों और जल वाष्प से बने धुएं को बाहर निकालती हैं।

पिछले महीने शोधकर्ताओं ने खुलासा किया था कि उन्होंने एन्सेलेडस के दक्षिणी ध्रुव से आने वाले एक बड़े धुएं का पता लगाया है। जो जीवन का संकेत हो सकता है।

एन्सेलेडस पृथ्वी और बृहस्पति के चंद्रमा (यूरोपा) के अलावा हमारे सौर मंडल के उन कुछ स्थानों में से एक है जहां तरल पानी मौजूद है जिस वजह से खगोलविज्ञानी इसमें दिलचस्पी रखते हैं।

किसी ग्रह पर नहीं

बड़ी खबर : झारखंड सरकार का ट्रांसजेंडर्स को बड़ा तोहफा, हर महीने देगी 1000 रुपये की पेंशन

x

Leave a Comment