तापमान सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा, राज्य में पिछले 24 घण्टे में गर्मी और लू से 13 लोगों का मौत

तापमान सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा, राज्य में पिछले 24 घण्टे में गर्मी और लू से 13 लोगों का मौत

Join Us On

तापमान सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा, राज्य में पिछले 24 घण्टे में गर्मी और लू से 13 लोगों का मौत

तापमान सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा, राज्य में पिछले 24 घण्टे में गर्मी और लू से 13 लोगों का मौत

झारखंड में तापमान सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा दर्ज की जा रही है। जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक है यही वजह है कि मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। पिछले 24 घण्टे में गर्मी और लू से झारखंड में 13 लोगो की मौत हो चुकी है।

Also read

School closed : बिहार समेत कई राज्यों में 24 जून तक बढ़ी गर्मी छुट्टी , झारखंड में भी छुट्टी ?

JSSC PGT Teacher Rejection list 2023

मृतकों में 7 पलामू , धनबाद में दो और रामगढ़, दुमका, खलारी व जमशेदपुर में एक-एक की जान गर्मी और लू से जान चली गई। वहीं गोड्डा का तापमान शनिवार को 46 डिग्री के पार दर्ज गया। यहां पारा 46.5 डिग्री रहा। वहीं धनबाद में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 20 जून से बारिश होने की संभावना है ।

पलामू में शनिवार को एक रोजगार सेवक साकिर हुसैन सहित दो की मौत गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से हो गया। शुक्रवार को भी पलामू जिले में 5 की मौत हुई थी। वहीं दुमका में लू से एसएसबी जवान प्रमोद कुमार की मौत हो गई। इसके अलावा रामगढ़ में सीसीएल में कार्यरत सुरक्षा कर्मी मानो देवी की भी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान तेज गर्मी से उनका बीपी बढ़ गया था, जिससे वह बेहोश हो गईं। बाद में उनकी मौत हो गई।

वहीं पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में एक व्यक्ति की मौत हो गई। खलारी में भी सीसीसीएलकर्मी की मौत लू लगने से हो गई।
धनबाद के निरसा में भी एक हाइवा चालक निमाई गोराई की लू से मौत हो गई। वहीं देर शाम धनबाद पुलिस लाइन में गश खाकर गिरे जवान रामबुल कुमार की भी मौत हो गया।

धनबाद में गश खाकर गिरा जवान जवान रामबुल कुमार की ड्यूटी पुलिस लाइन के मेन गेट पर थी। शनिवार को दिनभर उसने मेन गेट के पास ड्यूटी की शाम को चार बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद पुलिस लाइन में ही वह अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान वह गर्मी के कारण बेहोश होकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा और मौत हो गया

सुबह आठ बजे से ही प्रचंड गर्मी

गोड्डा शनिवार को भी राज्य का सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 46.5 डिग्री पर रहा। हाल यह है कि दिन के आठ बजे के बाद से ही यहाँ गर्मी झुलसा रही थी। वहीं मेदिनीनगर का पारा 44.8 , देवघर का 44.7, धनबाद में 44 और रामगढ़ का 43.4 डिग्री दर्ज किया गया । रांची में पारा 40.8 डिग्री पर तापमान रहा। राज्य में रात की भी गर्मी बढ़ गयी है। गर्म हवा के कारण रात का तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई

मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में 18 और 19 जून को लू चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सिमडेगा, खरसावां, गढ़वा, पलामू, चतरा के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जबकि शेष के लिए यलो अलर्ट जारी की है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा कि अगर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक रहता है तब रेड एलर्ट जारी किया जाता है।

बड़ी खबर : मौसम विभाग ने झारखंण्ड के लिए जारी किया रेड अलर्ट, Asani तूफान एक हफ्ते तक मचाएगी तबाही

x

Leave a Comment