अफीम के साथ दो स्थानीय तस्कर गिरफ्तार,ऐसे पैर में बांधकर कर रहे थे अफिम तस्करी

अफीम के साथ दो स्थानीय तस्कर गिरफ्तार,ऐसे पैर में बांधकर कर रहे थे अफिम तस्करी

Join Us On

अफीम के साथ दो स्थानीय तस्कर गिरफ्तार,ऐसे पैर में बांधकर कर रहे थे अफिम तस्करी

अफीम के साथ दो स्थानीय तस्कर गिरफ्तार,ऐसे पैर में बांधकर कर रहे थे अफिम तस्करी

जयमंगला बस में सफर कर रहे दो अफीम तस्कर, अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए।
यह कारवाई चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इस सम्बंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से गया जाने वाली जयमंगला बस में दो अफीम तस्कर अफीम के साथ गया की ओर जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय चतरा से प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल जिसमें थाना प्रभारी बशिष्ठनगर थाना एवं सशस्त्र बल शामिल थे का गठन किया गया।

घुटनों में एनक्लेट के मदद से छिपाए थे अफीम ,दो तस्कर गिरफ्तार

उक्त छापामारी दल द्वारा जयमंगला बस को मोरेनवा टोल प्लाजा के पास रोक कर जाँच करने पर दो व्यक्ति 1. अंगलेश कुमार दांगी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता इन्द्रदेव दांगी 2. कृष्णा कुमार दांगी, उम्र 25 वर्ष, पिता-भुनेश्वर दांगी, दोनो ग्राम-दारियातु, थाना सदर, जिला-चतरा को संदिग्ध स्थिति में पाये जाने पर विधिवत् उनकी बदन की तलाशी ली गई तो अंगलेश कुमार दांगी के दोनो पैर में घुटना से नीचे एनकलेट लगाया हुआ पाया गया जब एनकलेट को उतारा गया तो दोनो एनकलेट के अन्दर कुल 01 कि०ग्रा० अफीम बरामद हुआ। जो कृष्णा कुमार दांगी के साथ बिकी करने हेतु ले जा रहे थे।

लावालौंग के तरफ किए थे अफीम का खेती, बिक्री के लिए जा रहे थे डोभी

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार तस्करों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि उक्त दोनो व्यक्ति लावालौंग तरफ अफीम का खेती किये थे तथा उसी से निकाला गया अफीम को डोभी लेकर बिक्री के लिए जा रहे थे।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम

1. अंगलेश कुमार दांगी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता इन्द्रदेव दांगी

2. कृष्णा कुमार दांगी. उम्र 25 वर्ष, पिता-भुनेश्वर दांगी, दोनो ग्राम-दारियातु, थाना सदर,

जिला-चतरा

जप्त सामानों का विवरण

1. अफीम 01 कि०ग्रा०

2. पैर में पहनने वाला इंकलेट – 02 पीस

3. मोबाईल:- 1. Vivo company का Android Mobile

2. नोकिया कंपनी कीपैड मोबाइल

छापामारी दल में ये थे शामिल

1. श्री केदार नाथ राम, उपाधीक्षक (मु०) चतरा

2. पु०अ०नि० गुलाम सरवर, थाना प्रभारी वशिष्ठनगर

3. स०अ०नि० लक्षमण प्रसाद यादव

4. आO-471 उमेश कुमार चौधरी 2. आ0-478 प्रकाश उराँव (आई0आर0बी0-03 सैट-149)

बड़ी खबर :झारखंड में ट्रेनिंग ऑफिसर सहित 930 पदों पर भर्तियां

x

Leave a Comment