झारखंड में 16 जून तक हीट वेव, मौसम विभाग के द्वारा पूर्वी सिंहभूम के साथ 5 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
झारखंड में 16 जून तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को स्पेशल बुलेटिन जारी करके यह चेतावनी दी है| मौसम विभाग ने कहा है कि 11 जून से 15 जून तक झारखंड में कुछ हिस्सों में हीट वेव की स्थिति रहेगी. इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. विभाग ने 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
पूर्वी सिंहभूम समेत 5 जिलों में गर्मी की मार
रांची स्थित मौसम केंद्र ने अपने स्पेशल बुलेटिन में कहा है कि सोमवार 12 जून को देवघर के अलावा गिरिडीह और कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले यानी पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला -खरसांवा में ऑरेंज अलर्ट
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
पलामू प्रमंडल के लातेहार को छोड़कर शेष दो जिलों पलामू और गढ़वा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा और गोड्डा के लिए भी मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के इन जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति रहेगी. साथ ही वर्षा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई हैं |
इन 5 जिलों के लिए 16 जून तक ऑरेंज अलर्ट
इसी बुलेटिन में विभाग के द्वारा 12 जून से 16 जून 2023 तक के मौसम के बारे में बताया गया है.12 से 16 जून के बीच 5 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह और देवघर में लोगों को अत्यंत गर्मी झेलनी पड़ेगी. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए 5 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है|
16 जिलों के लिए येलो अलर्ट, गर्मी से राहत नहीं,
मौसम विभाग ने दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ जिला को छोड़कर राज्य के सभी 21 जिलों के लिए ऑरेंज या येलो अलर्ट जारी किया है।
शेष 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन जिलों में लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा. बारिश और वज्रपात की उम्मीद है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं|