हजारीबाग के बड़कागांव में बन्द का दिखा असर, झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने करवाया बन्द

हजारीबाग के बड़कागांव में बन्द का दिखा असर, झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने करवाया बन्द

Join Us On

हजारीबाग के बड़कागांव में बन्द का दिखा असर, झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने करवाया बन्द

हजारीबाग के बड़कागांव में बन्द का दिखा असर, झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने करवाया बन्द

बड़कागांव : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10-11जून को झारखंड बंद के आह्वाहन पर झारखंड सरकार के 60-40 नियोजन नीति को रद्द कराने की मांग को लेकर बड़कागांव में सड़क पर उतरे छात्र -छात्राओं, समाजसेवियों, मूलनिवासीयों ने भाग लिया एवं बंदी को सफल बनाया। बड़कागांव में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पूर्ण रूप से बंदी प्रभावित रहा लंबी दूरी तक वाहने खड़ी नजर आई।

बड़कागांव मुख्य चौक पर जे एस एस यु के कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर झारखंड बंदी सड़क जाम कर आंदोलन किया। एवं सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मनोज गुप्ता एवं लखेंद्र ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा बनाए गए 60 -40 नियोजन नीति सरकार का यह एक ड्रामा है हम झारखंडियों के लिए यह एक बहुत बड़ी धोखा है। इसे तीव्र विरोध कर इस नीति को रद्द करवाने की आवश्यकता है। अन्यथा आने वाली हमारी पीढ़ी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा ।

अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झारखंड अपनी नियोजन नीति भाषा एवं अन्य के लिए संघर्ष कर रहा है। कोल कंपनियों के आने के कारण लोग विस्थापित हो रहे हैं लोगों की अपनी खतियानी पहचान मिट रही है। इसे रोकने के लिए हमें जागरूक होने की आवश्यकता है।

जिप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ,सोनू इराकी एवं मिथिलेश कुमार ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गलत नीतियों के कारण हम झारखंडीयों पर आफत बरस गई है। हमें अपने ही राज्य में अपने हक व अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। जल्द नियोजन नीति को रद्द कर संशोधन नहीं हुआ तो यह राज्य बहारीयों के हाथों में चला जाएगा। हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है।

समाजसेवी नकुल महतो एवं अशोक कुमार ने कहा कि पूरे झारखंड में 45 से 48% खनिज पदार्थ रहने के बावजूद झारखंड के युवा बेरोजगार हैं दूसरे जगह पलायन करने को मजबूर हैं ।ऐसी स्थिति में झारखंड सरकार को स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए नौकरी देनी चाहिए जबकि 60-40 नियोजन नीति लाकर बाहरीयों को प्रोत्साहित कर रही है और झारखंडीयों को बेरोजगार कर दर-दर भीख मांगने के लिए मजबूर कर रही है ।

मौके पर मुख्य रूप से मनोज गुप्ता,लखेन्द्र ठाकुर, नकुल महतो जिप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ,अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार ,रामचरित्र प्रसाद, समाजसेवी सोनू इराकी,जानिसार आलम, रामदुलार साव, भुनेश्वर प्रजापति, मिथलेश कुमार उर्फ विकास कुमार , प्रोफेसर लालदेव सर,तिलेश्वर कुमार प्रजापति, राकेश कुमार मेहता, मुकेश कुमार,मो॰ अरसद,पंचम कुमार,मोनल कुमार,सागर कुमार,अशोक कुमार महतो,कासिफ रज्जा,प्रिति कुमारी, सोनी कुमारी, ,सरिता कुमारी, कंचन कुमारी,अफसाना प्रवीण आदि मौजूद थे।

बड़ी खबर : 60 40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बन्द आज और कल , एसडीओ कोर्ट ने इन 11 छात्र नेताओं के खिलाफ किया नोटिस जारी

x

Leave a Comment