बढ़ती गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूलों का समय बदला ,आयुक्त ने जारी किया आदेश

बढ़ती गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूलों का समय बदला ,आयुक्त ने जारी किया आदेश

Join Us On

बढ़ती गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूलों का समय बदला ,आयुक्त ने जारी किया आदेश

बढ़ती गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूलों का समय बदला ,आयुक्त ने जारी किया आदेश

राज्य में मौनसून आने में देरी के वजह से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत नहीं मिलने का फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं दिखते नजर आ रहा है। कई जिलों का तापमान 45 डिग्री तक दर्ज की जा रही है। इसी बीच कई जिलों में स्कूलों को खोल दिए गए हैं। तो कई जिलों में 12 जून से स्कूल खुल जाएंगे।

शिक्षा सचिव द्वारा जारी निर्देश और आदर्श दिनचर्या के तहत स्कूलो का समय मॉर्निंग समय मे सुबह 7 से 1 बजे और डे टाइम में सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। वहीं प्रिन्सिल के आदेशानुसार 1 से 2 और 3 से 4 अतिरिक्त समय में भी कार्य करने को कहा गया है।

कोल्हान आयुक्त ने तीन जिलों के स्कूलों के समय सारणी में किया बदलाव

कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने शनिवार से लेकर 17 जून तक के लिए कोल्हान के तीनों जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव का आदेश जारी की है। यह आदेश भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है।

वहीं स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव का आदेश दिया गया है। शनिवार से एक सप्ताह तक के लिए यह आदेश प्रभावी रहेगा। आयुक्त के द्वारा शुक्रवार को ही पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के डीसी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

ये हुआ स्कूलों का समय सारणी

कक्षा 5 तक के स्कूलों व बच्चों का समय : सुबह 6.30 बजे से लेकर सुबह 9.30 बजे तक।

कक्षा 6 से उच्चतर तक स्कूलो व बच्चों का समय : सुबह 6.30 बजे से लेकर सुबह 10.30 बजे तक।

आंगनबाड़ी केंद्रों का समय : सुबह 6.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक की गई है।

आयुक्त ने बताया कि अभिभावकों व सिविल
सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा स्कूल के संचालन के समय में परिवर्तन की मांग कर रहे थे। जनहित को देखते हुए इस पर निर्णय लिया गया।

बड़ी खबर : झारखंण्ड पोषण सखी संघ ने सीएम का पुतला फूंका,पुनः नियुक्ति की मांग

x

Leave a Comment