60 40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बन्द आज और कल , एसडीओ कोर्ट ने इन 11 छात्र नेताओं के खिलाफ किया नोटिस जारी
झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से 60 40 नियोजन नीति के विरोध में दो दिवसीय झारखंड बंद 10 और 11 जून, 2023 को घोषित है। इससे पूर्व शुक्रवार शाम छात्र नेताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर झारखंड बन्द बंद को सफल बनाने की अपील की गयी । वहीं झारखंड बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को भी अलर्ट किया है। इसके अलावा सदर कोर्ट ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित 11 छात्र नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी की है
देवेंद्र नाथ महतो समेत इन 11 छात्र नेताओं के खिलाफ नोटिस एसडीओ कोर्ट ने किया नोटिस जारी
सदर न्यायालय ने सरकार के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन एवं विधि व्यवस्था भंग करने को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित 11 छात्र नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी, रांची सदर ने देवेंद्र नाथ महतो के अलावा मनोज यादव, इमाम सफी, अमनदीप मुंडा, मनोज उरांव,मोतीलाल महतो, योगेश चंद्र भारती, सुमित उरांव, सत्या कुमार, मनोज कुमार और दुर्गेश कुमार चंद्रवंशी के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है।
जारी नोटिस में कहा गया कि आप या फिर अपने अधिवक्ता के माध्यम से 10 जून को सुबह 10:30 बजे कोर्ट में उपस्थित हो। नोटिस में कहा गया कि आपसे यह उपेक्षा क्यों कि जाए कि शांति बनाये रखने संबंधी एक साल की अवधि के लिए 10 हजार रुपये का बॉन्ड और उसी राशि के दो प्रतिभूत्तियों के साथ प्रस्तुत करने का आदेश दिया जाए।
आवश्यक मेडिकल सेवाओं को छोड़ बाकी बन्द
झारखंड बंद के पूर्व संध्या पर छात्र नेताओं ने राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मशाल जुलूस शुरुआत किया। यह जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक तक गया। इस समय छात्र नेताओं ने दो दिवसीय बंदी को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की। जेएसएसयू के प्रमुख देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि यह बंद 60:40 नियोजन नीति के खिलाफ बुलायी गई है। आवश्यक मेडिकल सेवाओं को इस बंद से मुक्त रखी गई है।
उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
इधर झारखंड बंद के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय भी अलर्ट मोड़ पर है। सभी जिलों को अलर्ट करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया गया है। इसके लिए उपद्रवियों से भी सख्ती से निपटने को भी कहा गया है। रांची, साहिबगंज, जमशेदपुर सहित कुल आठ जिलों ने पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स की मांग की थी। मुख्यालय के तरफ से करीब दो हजार अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराये भी गए हैं।