झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की हुई नियुक्ति, अधिसूचना जारी

Join Us On

झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की हुई नियुक्ति, अधिसूचना जारी

झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की हुई नियुक्ति, अधिसूचना जारी

तृतीय झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन, अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त

झारखण्ड राज्य आवासबोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4(1) (क) एवं 16 (2) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री संजय लाल पासवान थाना पोस्ट- बरकाकाना, पतरातु जिला-रामगढ़ को अगले तीन वर्षों के लिए झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत कर दी गई है।

साथ ही, झारखण्ड राज्य आवासबोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4.1 (ञ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के सदस्य के पद पर रांची के श्री अभिलाष साहु, पाकुड़ के श्री गुलाम अहमद गोकुल, रांची के श्री नीतिन अग्रवाल एवं धनबाद के श्री पवन महतो को नियुक्त किया गया है।

तृतीय झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन

हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 (अंगीकृत) की धारा 8 में प्रदश शक्तियों के अधीन राज्य सरकार द्वारा तृतीय झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करते हुए अगले पांच वर्ष के लिए हजारीबाग के श्री जय शंकर पाठक को बोर्ड का सदस्य एवं अध्यक्ष और पलामू के श्री हृदयानंद मिश्रा, रांची के श्री राकेश सिन्हा, देवघर के श्री अजय नारायण मिश्रा और पलामू के श्री संजीव तिवारी को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बड़ी खबर : झारखंड में यहां बीईईओ को सेवा से किया गया बर्खास्त, पत्र जारी

x

Leave a Comment