आंधी और तूफान ने झारखंड में मचाई तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 7 का मौत ,हजारीबाग में भी एक मौत

Join Us On

आंधी और तूफान ने झारखंड में मचाई तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 7 का मौत ,हजारीबाग में भी एक मौत

आंधी और तूफान ने झारखंड में मचाई तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 7 का मौत ,हजारीबाग में भी एक मौत

Jharkhand
Weather Update: झारखंड के हजारीबाग ,रांची (Ranchi) समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ ।जिसमें वर्षा के कारण गर्मी से राहत तो मिली पर आंधी एवं आकाशीय बिजली से पूरा तबाही भी मचा है।

आंधी से कई पेड़ उखड़ गए तो कई जगह घरों के छप्पर तक उड़ गए। कई इलाकों में बिजली के पोल गिरने से बिजली भी बाधित है। आंधी-बारिश व वज्रपात से झारखंड में 7 की मौत हो गई। जिसमें पलामू में 2 , राँची में एक-एक , खूंटी, चतरा, बेरमो और हजारीबाग में भी काफी नुकसान हुआ है।

कल आई आंधी और बारिश ने विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक पलामू के हुसैनाबाद में वज्रपात की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई वहीं दो झुलस गए। इसके अलावा हजारीबाग के इचाक में आंधी के दौरान दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। चतरा के लावालौंग में ठनका से एक चौकीदार की मौत हुआ है। वहीं राहे में ठनका से एक युवक की मौत की सूचना है। खूंटी के मारंगहादा में भी एक युवक की ठनका के चपेट में आने से मौत हो गई । आंधी के कारण गुमला के कामडारा और हजारीबाग में कई पेड़ गिर गए। रांची-सिमडेगा मार्ग पर एक घण्टा तक जाम लगा रहा। लातेहार के कई इलाकों में भी आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.

28 मई के बाद बारिश में आएगी कमी

रांची के ग्रमीण इलाकों में भारी तबाही रांची के ग्रामीण इलाकों में आंधी के कारण भारी तबाही मचा ।नगड़ी समेत कई इलाकों 50 किमी की रफ्तार से आंधी चला। आंधी से नगड़ी इलाके में एक मुर्गी फॉर्म भी धराशाई हो गया।इसमें सैकड़ों चूजों की मौत हो गया। वहीं फॉर्म संचालक पवन कुमार तिर्की घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस इलाके में कई घरों के भी छप्पर उड़ गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की प्रक्रिया शुरू हो गई है मानसून पूर्व की गतिविधियां अब मौसम को भी प्रभावित करेंगी। इससे मानसून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। 28 मई के बाद ही रांची समेत कई हिस्सों में बारिश में कमी आ सकती है। इसके बाद पारा पुनः चढ़ने के आसार हैं।

बड़ी खबर : झारखंड में फिर से बढ़ने लगा ब्लैक फंगस के मरीज ,अलग अलग अस्पतालों में पांच मरीज भर्ती , ये दिख रहे लक्षण

Advertisements

x

Leave a Comment

[the_ad id='21337']
[the_ad id='21338']