हजारीबाग जिले में भड़काऊ मैसेज भेजने पर ग्रुप एडमिन सहित पांच लोगों को नोटिस

Join Us On

हजारीबाग जिले में भड़काऊ मैसेज भेजने पर ग्रुप एडमिन सहित पांच लोगों को नोटिस

हजारीबाग जिले में भड़काऊ मैसेज भेजने पर ग्रुप एडमिन सहित पांच लोगों को नोटिस

हजारीबाग
जिले के टाटीझरिया में व्हाट्सएप पर भडकाऊ धार्मिक पोस्ट करने वाले झरपो के 5 लोगों पर टाटीझरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने गुरूवार को नोटिस जारी किया है।

ग्रुप एडमिन सहित इन्हें नोटिस

टाटीझरिया थाना से जारी इस नोटिस में झरपो विकास न्यूज व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य विजय कुमार कुशवाहा पिता छेदी महतो, झरपो विकास न्यूज वाट्सएप ग्रुप के ही एडमिन सीताराम रविदास, बजरंग दल युवा व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन सुनिल कुमार पिता स्व. उदय महतो, बजरंग दल युवा व्हाट्सएप ग्रुप के ही एडमिन सीताराम साव और बैजनाथ शर्मा सभी ग्राम झरपो, थाना टाटीझरिया निवासी को किया गया है।

26 मई 2023 को समय 2 बजे अपने पक्ष को रखने का मिला समय

जारी नोटिस में लिखा गया है कि इनके द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गए वीडियो पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। इन्हें 26 मई 2023 को समय 2 बजे टाटीझरिया थाना में उपस्थित होकर इन्हें अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है कि क्यों ना इनपर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए कानूनी कार्यवाही की जाए।

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को निर्देश

थाना प्रभारी ने कहा कि सभी व्हाट्सएप ग्रुप को एडमिन अपने कंट्रोल में रखें। किसी प्रकार का भड़काऊ या विवादित टिप्पणी वाली वीडियो जो सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाती हो पोस्ट ना करे ना ही किसी ग्रुप में शेयर करें। टाटीझरिया थाना क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबर : JAC 10 th 12 th रिजल्ट में झारखंड का हजारीबाग जिला अब्बल, शिक्षा से सचिव ने DC को दी शुभकामना

बड़ी खबर :

Advertisements

x

Leave a Comment

[the_ad id='21337']
[the_ad id='21338']