रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM हेमंत सोरेन ने किया स्वागत, आज शाम झारखंड को देंगी नई सौगात

Join Us On

रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM हेमंत सोरेन ने किया स्वागत, आज शाम झारखंड को देंगी नई सौगात

रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM हेमंत सोरेन ने किया स्वागत, आज शाम झारखंड को देंगी नई सौगात

देश
की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में आज देवघर से रांची आगमन हुआ। इस अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर माननीया राष्ट्रपति का माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अभिनंदन एवं स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की । इस दौरान माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, माननीय राज्यपाल झारखंड श्री सी०पी० राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं माननीय केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल व अन्य उपस्थित थे।

रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM हेमंत सोरेन ने किया स्वागत, आज शाम झारखंड को देंगी नई सौगात

Advertisements

आज शाम करेंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन

आज शाम राष्ट्रपति झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। इसी के मद्देनजर रांची एयरपोर्ट से लेकर झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन और राजभवन के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है। पूरी राजधानी में सघन चेकिंग अभियान की जा रही है।

राजधानी के हर गली-मुहल्लों के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कहीं भी वाहन खड़े रखने की इजाजत नहीं दी जा रही है। सड़क के दोनों ओर पुलिस के जवान तैनात है।रूटों को डायवर्ट भी किया गया है। कचहरी से मेन रोड जाने वाले रास्ते को डायवर्ट किया गया है।

रातुरोड से किशोरगंज चौक वाले रास्ते को भी खाली कराया गया है। राजधानी की सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी कम है और लगातार वाहनों की जांच हो रही है। हाईकोर्ट के अंदर भी बिना गहन जांच प्रवेश की इजाजत नही दी गई है।

26 मई तक झारखंड में रुकेगी महामहिम राष्ट्रपति , ये है उनका कार्यक्रम

25 मई को हेलीकॉप्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी जाएंगी एवं वहां मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के कार्यक्रम में भाग लेंगी। 25 मई को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वापस रांची लौटेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

26 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ट्रिपल आईटी कन्वर्सेशन में भाग लेंगी, इस कन्वर्सेशन की मुख्य अतिथि भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ही है। 26 मई को दिन के लगभग एक बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली वापस लौटेंगी।

बड़ी खबर : JAC Board 12th Toppers: रामगढ़ की दिव्या झारखंड बोर्ड इंटर साइंस में अव्वल, टॉप 10 में 29 छात्र

x

Leave a Comment

[the_ad id='21337']
[the_ad id='21338']