झारखंड में 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति पर ये है ताजा अपडेट

प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति मामले में शिक्षक संघ ने हाईकोर्ट में फिर से दायर की एलपीए

Join Us On

झारखंड में 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति पर ये है ताजा अपडेट

झारखंड में 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति पर ये है ताजा अपडेट

झारखंड में 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो मई को करते हुए कहा था इसी महीने 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। और साल के अंत तक 24 हजार अन्य शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पर इसकी ताजा अपडेट माने तो यह नियुक्ति प्रक्रिया मई में शुरू नहीं होगा।

ताजा अपडेट के मुताबिक
अभी तक नियमावली में संशोधन नहीं हुआ है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से नियमावली में संशोधन होने के बाद इसे पुनः मंजूरी के लिए कार्मिक विभाग और वित्त विभाग को भेजा जाएगा। विभागों की सहमति मिलने के बाद इस पर झारखंड कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। तब कहीं जाकर प्रारंभिक स्कूलों में 25,996 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो सकेगा। जिस कारण से शिक्षक नियुक्ति में अभी और समय लगने की उम्मीद है।

बतादें कि झारखंड कैबिनेट के मंजूरी के बाद ही शिक्षा विभाग कार्मिक विभाग को उक्त पदों पर नियुक्ति करने की अनुशंसा भेजेगा और फिर कार्मिक विभाग इस अनुशंसा की अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजेगा। जिसके बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग सहायक आचार्यो की नियुक्ति को लेकर विज्ञापन जारी करेगी और परीक्षा का आयोजन करेगी।

अधियाचना आने के बाद ही जेएसएससी इसका विज्ञापन जारी करेगा। वर्तमान स्थिति देखने से जून से ही नियुक्ति प्रक्रिया के आवेदन लिये जाने की उम्मीद है।

झारखंड से टेट पास एक लाख अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

झारखंड में करीब एक लाख शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थी शिक्षक इंतजार में नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयार हैं। जिसमें 2013 शिक्षक पात्रता परीक्षा के बचे हुए सफल 48 हजार एवं 2016 टेट परीक्षा के 53 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। 2016 टेट सफल अभ्यर्थियों को सात साल से नियुक्ति प्रक्रिया में कोई मौका नहीं मिला है, जबकि 2013 टेट वाले अभ्यर्थी 2015-16 की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं।

कम वेतन पर होगी इनकी नियुक्ति

झारखंड में 50 हजार सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए पद सृजित किए गए हैं। जिन्हें प्रारंभिक स्कूलों में बहाल किए जाएंगे। पहले चरण में 25,996 और दूसरे चरण में 24,004 सहायक आचार्यों की नियुक्ति होनी है सहायक आचार्यों को 5200-20,200 का वेतनमान व 2400 व 2800 का ग्रेड पे दी जाएगी। इस आधार पर नई नियुक्ति में 26 हजार से 28 हजार रुपये हर महीने वेतन मिलेगा। बतादें कि पूर्व में सहायक शिक्षकों के पद पर नियुक्ति 9300-34,500 के वेतनमान और 4200 के ग्रेड पे पर होती थी। इससे उन्हें नियुक्ति के समय ही 35 हजार से ज्यादा वेतन मिलता था।

बड़ी खबर : हज यात्रियों को झारखंड सरकार का तोहफा : हो रही चर्चा

x

Leave a Comment