हज यात्रियों को झारखंड सरकार का तोहफा : हो रही चर्चा
हज यात्रियों को झारखंड सरकार का तोहफा मिला है । जिसकी चर्चाएं भी हो रही है। दरसल झारखंड से हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के खर्च का प्रबंध झारखंड सरकार करेगी। राँची से उन्हें सरकारी खर्च पर कोलकाता फ्री में ले जाया जाएगा । साथ ही वहां उनके रहने खाने की व्यवस्था भी झारखंड सरकार करेगी।
ट्रेन से कोलकाता जाएंगे हज यात्री
शनिवार को राज्य हज कमेटी की बैठक में बड़ा निर्णय हुआ है। यह बैठक अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन और कमेटी के चेयरमैन डॉ इरफान अंसारी की मौजूदगी में हुई। निर्णय के मुताबिक झारखंड से हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को राज्य सरकार अपने खर्च से ही कोलकाता एयरपोर्ट भेजेगी। इन्हें ट्रेन से कोलकाता भेजा जाएगा। इसके लिए हटिया-हावड़ा ट्रेन में अलग बोगी की व्यवस्था की जाएगी। और जब वे लौटेंगे तो कोलकाता से इन्हें लाने का भी खर्च सरकार देगी।
बैठक में बताया गया कि अतिरिक्त बोगी के लिए डीआरएम से बात हो चुकी है। बैठक में तय हुआ कि हज यात्रियों के लिए हावड़ा स्टेशन पर एक बस का इंतजाम भी किया जाएगा। जिससे यात्रियों को कोलकाता हज भवन ले जाया जाएगा एवं खाने-पीने का इंतजाम हज कमेटी ही करेगी। हज कमेटी के चेयरमैन को स्टेटस बहाल करने पर भी बैठक में यह चर्चा की गई। तय हुआ कि चेयरमैन का स्टेटस बहाल करने के लिए सरकार को कमेटी पत्र भी भेजेगी।
राज्य से 2791 लोग जायेंगे हज पर
राज्य से इस साल 2791 हज यात्री हज पर जाएंगे। जिसमें 1574 पुरुष और 1217 महिला यात्री शामिल हैं। इस बार कोई भी बच्चा हज पर नहीं जा रहे है रांची ।इंबारकेशन प्वाइंट से इस बार 2376 लोग हज पर जायेंगे. वहीं, कोलकाता एयरपोर्ट से 415 हज यात्री हज के लिए रवाना किए जाएंगे।
1 जून को झारखंड से हज यात्रियों का पहला जत्था होगा रवाना
1 जून को झारखंड से हज यात्रियों का पहला जत्था मक्का के लिए रवाना होगी। सभी जायरीन कोलकाता के एंबार्केशन प्वाइंट से रवाना होंगे। ज्ञात हो कि गो एयरवेज कंपनी के दिवालिया घोषित होने के बाद रांची से एंबार्केशन प्वाइंट को कैंसिल कर दिया गया क्योंकि गो एयरलाइंस कंपनी को ही हज यात्रियों के रांची से कोलकाता ले जाने की जिम्मेदारी मिली थी।