झारखंड सरकार : रेशम तकनीकी के प्रशिक्षण के लिए झारखंड युवा कर सकते हैं आवेदन
झारखंड सरकार / झारखण्ड रेशम तकनीकी विकास संस्थान, चाईबासा, प० सिंहभूम में संचालित एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स
के सत्र 2023-24 के लिए प्रशिक्षण में चयन हेतु राज्य से आवेदन
प्रशिक्षण हेतु ट्रेडवार कुल स्थान एवं अन्य विवरण
प्रशिक्षण का ट्रेड : कुल सीट
1.सेरीकल्चर : 40
2. रेशम बुनाई : 10
3. रेशम रंगाई छपाई : 10
2. प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष
3. नामांकन के लिए शैक्षणिक योग्यता- सभी सकाय (ट्रेड) के लिए माध्यमिक परीक्षा उतीर्ण अथवा समकक्ष परीक्षा उतीर्ण।
4. उम्र 01.01.2023 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 (पांच) वर्ष की छूट दी जाएगी।
5. आरक्षण कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड रांची के संकल्प सं0 3884 दिनांक 05.11.2001 के अनुसार होगा।
6. शुल्क एवं छात्रवृति – प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयनित प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों
को सरकार की स्वीकृति के पश्चात् प्रशिक्षण अवधि में रू0 1000/- (एक हजार) मात्र प्रतिमाह छात्रवृति उपस्थिति के आधार पर दिए जाने का प्रस्ताव है, जिसमें योजना स्वीकृत्यादेश के आलोक में परिवर्तन किया जा सकता है।
7. आवेदन पत्र निर्धारित आवेदन प्रपत्र (संलग्न) में ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन प्रपत्र झारखण्ड रेशम तकनीकी
विकास संस्थान, चाईबासा (प) सिंहभूम) कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है/www.jharkhandindustry.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
8. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 24.06.2023 के 5.00 बजे अपराहन तक आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक प्राचार्य झारखण्ड रेशम तकनीकी विकास संस्थान, चाईबासा (प० सिंहभूम) कार्यालय में निबंधित डाक से पहुँचना आवश्यक है।
9. साक्षात्कार की तिथि एवं स्थान- ट्रेडवार / क्षेत्रवार साक्षात्कार की तिथि एवं स्थान निम्नवत होगा।
सेरीकल्चर : 28.06.2023 को 10:00 बजे प्रातः से साक्षात्कार का समय
रेशम बनाई एवं रेशम रंगाई छपाई : 29.06.2023 को 10:00 बजे प्रातः से
साक्षात्कार का स्थल : प्राचार्य झारखण्ड रेशम तकनीकी विकास संस्थान, चाईबासा प० सिंहभूम का कार्यालय
नोट:-निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित होने की सूचना अलग से नहीं दी जाएगी। मात्र तिथि एवं स्थल में परिवर्तन होने पर सूचना डाक से / दूरमाश / दैनिक समाचार पत्र पर दी जाएगी। आवेदक पाँच रू० के डाक टिकट के साथ अपना पता लिखा हुआ लिफाफा आवेदन के साथ सलग्न करें। साक्षात्कार में आने-जाने का किसी प्रकार का मत्ता देय नहीं होगा। अपूर्ण एवं विलम्ब से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार में ससमय सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ भाग लेना आवश्यक है। 10. चयन प्रक्रिया प्रशिक्षणार्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर साक्षात्कार समिति की अनुशंसा के आलोक में किया जाएगा।
11. यह प्रशिक्षण स्वरोजगार के लिए है।
12. अन्य संस्थानों में अध्ययनरत छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
13. प्रशिक्षण हेतु ट्रेड का निर्धारण आवेदक की रूचि तथा चयन सूची के आधार पर चयन समिति के द्वारा किया जाएगा। चयन समिति द्वारा आवंटित ट्रेड अंतिम रूप से मान्य होगा।
14. आवेदन पत्र के साथ अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को 25 रू0 का बैंक ड्राफ्ट तथा अन्य सभी कोटि के आवेदकों को 50 रू0 का बैंक ड्राफ्ट संलग्न करना आवश्यक है। बैंक ड्राफ्ट प्राचार्य, झारखण्ड रेशम तकनीकी विकास संस्थान, चाईबासा, प० सिंहभूम के पदनाम से चाईबासा में भुगतेय होगा। 15. अपूर्ण आवेदन को तत्क्षण रद्द कर दिया जाएगा।
16. प्रशिक्षण हेतु चयनित उम्मीदवारों का नामांकन प्रारम्भ की तिथि 10.07.2023 एवं नामांकन की अंतिम तिथि 18.07.2023 होगी। सत्र का प्रारंभ जुलाई माह 2023 के द्वितीय सप्ताह से होगी।
झारखंड सरकार