राशन कार्ड मामले में ढाई लाख लगाया जुर्माना ,छह दिनों में जमा करने का निर्देश

राशन कार्ड मामले में ढाई लाख लगाया जुर्माना ,छह दिनों में जमा करने का निर्देश

Join Us On

राशन कार्ड मामले में ढाई लाख लगाया जुर्माना ,छह दिनों में जमा करने का निर्देश

राशन कार्ड मामले में ढाई लाख लगाया जुर्माना ,छह दिनों में जमा करने का निर्देश

राँची : जिला प्रशासन ने गलत तरीके से राशन कार्ड बनाने वालों पर कार्रवाई करना शुरू कर दी है। मंगलवार को राँची जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने ऐसे तीन कार्डधारियों पर जुर्माना लगाया गया है।

उन्हें छह दिनों के अंदर राशि जमा करने का भी आदेश दिया। राशि जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज भी की जाएगी। तीनों पर कुल 2 लाख 49 हजार 480 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

 

राँची के सिल्ली प्रखंड के सुलुमुजरी गांव के जयपाल नारायण का राशन कार्ड 15.9.2015 को बना था । तब से वे लगातार राशन ले रहे थे। इसी गांव के बिनय कुमार भी18.09.2017 से राशन कार्ड बना कर लगातार अनाज का उठाव कर रहे थे।




उसी प्रकार मांडर प्रखंड के ब्रांबे गांव के निवासी पंकज कुमार ने योग्यता नहीं होने के बाद भी राशनकार्ड को बनाया था। इनका राशन कार्ड 10.6.2015 को बना था। तब से उनके द्वारा लगातार राशन उठाव हो रहा था। पंकज कुमार पर 97 हजार 428, विनय कुमार पर 54 हजार 624 एवं जयपाल नारायण पर 97 हजार 428 रुपये का जुर्माना जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने लगाया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा इन तीनों राशन कार्डधारकों को छह दिनों के अंदर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।




जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनाज योजना के नियमों का उल्लंघन करने पर उपरोक्त सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बड़ी खबर : Jharkhand B.Ed Result 2023- [Answer Key] Download Now

x

Leave a Comment