JSSC ने भेजी अनुसंशा , मुख्यमंत्री पंचायत सचिवों को इस दिन सौपेंगे नियुक्ति पत्र
Jharkhand panchayat sachiv niyukti : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कुछ दिन पहले ही झारखंड पंचायत सचिव का परीक्षाफल जारी किया गया था। जिसके बाद जिलों को संशोधित किया गया था।
सभी
चयनित किए गए पंचायत सचिवों को नियुक्ति के संबंध में पंचायत राज विभाग के उपनिदेशक संदीप दुबे द्वारा एक नोटिस जारी की गई है।
नोटिस में खूंटी जिला को छोड़कर शेष सभी उपायुक्त झारखंड विषयक पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति के संबंध में प्रसंग झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का पत्रांक 916 दिनांक 9 मार्च 2023 हेतु प्रेषित की गई है।
उप निदेशक संजीव दुबे द्वारा पत्र में कहा गया है कि निर्देशानुसार उपयुक्त विषय के संबंध में कहना है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के प्रसांगिक पत्र के द्वारा विज्ञापन संख्या 1/ 2017 (नियमित रिक्ति) व 2 /2017( बैक लॉग रिक्ति) के आलोक में इंटरमीडिएट स्तर पर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 नियमित एवं ब्लॉक के राज्य सूची के आधार पर ही पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त हेतु अनुशंसित की गई है।
अनुशंसा के आलोक में पंचायत सचिव पर नियुक्ति हेतु निम्न वक्त कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही कुछ निर्देश भी दिए गए हैं।

1.पंचायती राज विभाग ने जिले के लिए अभ्यर्थियों की सूची एवं फोल्डर प्राप्त करने हेतु दिनांक 16 .05.2023 को दो राजपत्रित पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है। फोल्डर ले जाने हेतु पदाधिकारी दोहरे ताला सहित उचित आकार का बक्सर लेकर आएंगे । जिला फोल्डर की संख्या पत्र के साथ ही संलग्न है।
.आयोग के पत्र की कंडिका 3 आलोक में अनुशंसित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच दिनांक 22/05/2023 के पूर्व ही करने को कहा गया है।
3.अनुशंसित अभ्यर्थियों को रांची में दिनांक 24 /05/2023 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित ह।जिसकी विस्तृत सूचना अलग से प्रेषित होगी ।
जिलावार की गयी अनुशंसा
खूंटी जिला को छोड़कर गोड्डा में 80, साहिबगंज में 58, पाकुड़ में 34, दुमका में 72,गढ़वा में 74, पलामू में 107, लातेहार में 29, चतरा में 62, हजारीबाग में 117, कोडरमा में 53, गिरिडीह में 121, देवघर में 52, जामताड़ा में 39, धनबाद में 89, बोकारो में 152, रामगढ़ में 94, लोहरदगा में 25, गुमला में 34, रांची में 81,पूर्वी सिंहभूम में 109, सिमडेगा में 22, पश्चिमी सिंहभूम में 82, सरायकेला-खरसावां में 47 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की गयी है।
JSSC
Advertisements
बड़ी खबर : Jharkhand B.Ed Result 2023- [Answer Key] Download Now