School summer vacation : तय समय से पहले हो सकती है झारखंड में गर्मी छुट्टी
School summer vacation : झारखंड में तय समय से पहले ही स्कूलों में गर्मी छुट्टी हो सकती है। बतादें झारखंड के सरकारी स्कूलों में सम्भवतः 22 मई से 10 जून तक गर्मी छुट्टी निर्धारित है। वहीं उर्दू स्कूलों में 21 मई से गर्मी छुट्टी होने वाली है। पर मौसम में बदलाब के कारण सम्भवतः पहले ही स्कूलों में गर्मी छुट्टी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पहले आने की संभावना है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग स्कूलों में तय समय से पहले गर्मी छुट्टी दे सकता है और जल्दी ही स्कूलों को खोल सकता है।
बतादें कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में गर्मी और तीखी हो सकती है। 10 मई तक राज्य के ऊपर आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 42.0 डिग्री के पार हो सकता है। इस दौरान गर्म हवा एवं धूप की तपिश भी तीखी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई से पहले गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इस दौरान रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.6 एवं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई ।
वहीं गोड्डा में राज्य का सबसे अधिक तापमान दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहिं मेदिनीनगर एवं देवघर का तापमान 40.0 डिग्री तक पहुंच गया है
जमशेदपुर, पाकुड़, गढ़वा और अन्य जिलों में भी तेजी से गर्मी बढ़ती दिख रही है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। रांची हजारीबाग समेत संताल, पलामू, कोल्हान में भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
चक्रवातीय तूफान के गतिविधियों पर मौसम का नजर
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य एवं इसके पड़ोस में फिलहाल वैसा कोई सिस्टम नहीं है। हालांकि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में एक साईक्लोनिक स्टोर्म (चक्रवातीय तूफान) बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दस मई तक इस तूफान के बनने की प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी इसके गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने का इंतजार की जा रही है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक निम्न दबाव की प्रक्रिया सात मई तक पूर्ण होगी। इसके बनते ही यह अपने मार्ग से आगे की ओर बढ़ेगा। निम्न दबाब बनते ही तूफान की व्यापकता एवं मार्ग निर्धारण का अनुमान लगाया जा सकता है। इसलिए इसकी गतिविधियों की बारीकी से निगरानी रखा जा रहा है।