TGT शिक्षक नियुक्ति : हजारीबाग जिले में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु इन विषयों का कॉउंसेलिंग जारी

TGT शिक्षक नियुक्ति : हजारीबाग जिले में TGT शिक्षकों की नियुक्ति विभिन्न विषयों के अभ्यर्थीयों से कॉउंसेलिंग हेतु आमंत्रित किया गया है।
जारी पत्र में विज्ञप्ति संख्या 03 / 2023 – 24 के माध्यम से कहा गया है कि सरकार के सचिव शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड रांची के 1067 दिनांक- 12.04.2023/ पत्रांक-1285 दिनांक 27.04.2023 / पत्रांक 1286 दिनांक- 27.04.2023/ पत्रांक 1287 दिनांक-27. 04.2023/ पत्रांक-1288 दिनांक 27.04.2023/ पत्रांक-1300 दिनांक 28.04.2023/ पत्रांक-1309 दिनांक 28.04, 2023 के आलोक में जारी. सोनी कुमारी बनाम 2022 की सिविल अपील (सी) संख्या 4044 में संख्या 000612/2022 RK.Ravi Kumar में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 15 12:2022 को पास न्यायदेश की कंडिका-4 एवं 5 के अनुपालन में झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रशिक्षित शिक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु हजारीबाग जिले के लिए निम्नांकित विषयवार अभ्यर्थियों की अनुशंसा प्राप्त हुई है। इनकी कांउसिलिंग 8 मई 2023 को होगा।
Advertisements
विषय : संख्या
संथाली : 01
इतिहास/ नागरिक शहस्त्र : 02
अंग्रेजी : 13
वाणिज्य : 01
शारीरिक शिक्षा :12
भूगोल। : 08
अर्थशास्त्र : 10
कॉउंसेलिंग डेट : 09/ 05/ 2023
सभी अभ्यर्थियों के सभी शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक जाति, आवासीय आदि प्रमाण पत्रों की वैधानिक स्थिति एवं मान्यता आदि के संबंध में जांच हेतु उपायुक्त, हजारीबाग के निदेशानुसार दिनांक 09.05.2023 को छानबीन / भौतिक जाँच (Counselling) की तिथि निर्धारित की गयी है। विषयवार सभी अभ्यर्थियों की सूची हजारीबाग के वेबसाईट www.hazaribag.nic.in पर उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थियों को निदेश दिया जाता है कि दिनांक 09.05.2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, हजारीबाग में आयोजित छान-बीन / भौतिक जाँच (Counselling) में निम्नलिखित अभिलेख (मूल अभिलेख एवं स्वअभिप्रमाणित प्रति दो फोल्डर में) के साथ सम्मिलित होंगे :-
Advertisements
1. प्रवेश-पत्र।
2. शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंक प्रमाण पत्र (मैट्रिक से लेकर उच्चतर योग्यता तक)।
3. प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंक प्रमाण पत्र (बी०एड०) NCTE से संस्था एवं सत्र की मान्यता से संबंधित अभिलेख
4. आवासीय प्रमाण पत्र।
5. जाति प्रमाण पत्र।
6. आधार / पैन/ वोटर आई०डी० एवं चार पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ।
7. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (विकलांगता कोटि के अभ्यर्थियों के लिए)।
8. अनापत्ति एवं अनुभव प्रमाण पत्र (प्राथमिक शिक्षक फोटा से चयनित अभ्यर्थियों के लिए)। निर्धारित तिथि को आयोजित छान बीन / भौतिक जाँच (Counselling) में अनुपस्तिथ रहे पर अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जायेगा।