झारखंड में दिल दहलाने वाली घटना, कई टुकड़ो में मिली महिला के अंग

Join Us On

झारखंड में दिल दहलाने वाली घटना, कई टुकड़ो में मिली महिला के अंग

झारखंड में दिल दहलाने वाली घटना, कई टुकड़ो में मिली महिला के अंग

साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र से फिर रुबिका पहाड़िन हत्याकांड जैसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

साहेबगंज
के बोरियो थाना क्षेत्र के चटकी गांव के जंगल से मानव खोपड़ी एवं शरीर के अंग कई टुकड़ों में फेंका मिला। आशंका जताया जा रही है कि यह शव लापता आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका का हो। क्योंकि उक्त घटनास्थल से सेविका के कपड़े भी मिले हैं । साथ ही खून से सनी नाइटी, चप्पल, बाल एवं बाइक की चाबी भी मिली है। ये कपड़े भी लापता आंगनबाड़ी का कहा जा रहा है।




Advertisements

जानकारी के अनुसार बोरियो प्रखंड के बांझी चटकी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मालोती सोरेन 27 अप्रैल से लापता है। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इसी बीच चट की पहाड़ पर मंगलवार की शाम एक महिला का शव की खबर आग की तरह फैल गई। तीन दिन पहले आंगनबाड़ी सेविका की मां संजलि टुडू ने अपने बेटी की लापता होने की रिपोर्ट बोरियो थाने में दर्ज करवाई है।

शिकायत दर्ज होने के बाद बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने महिला के पति एवं उनके परिजनों से पूछताछ कर रही थी। घटना को लेकर थाना प्रभारी जगरनाथ पान ने कहा कि फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी एक-एक बिंदु को जोड़कर मामले की जांच में जुटा है।




परिजनो ने महिला के पति पर ही लगाया हत्या कर जंगल मे फेंकने का आरोप

मालोती बोरियो संताली गांव की निवासी है और उसकी शादी बांझी चटकी गांव के प्रधान के पुत्र तलु किस्कू से 2007 में हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं, मालोती की बहन रानी सोरेन के अनुसार उसकी बहन ससुराल चटकी गांव में जाना नहीं चाहती थी। जीजा तालु किस्कू उसे जबरन घर लेकर चला गया था। वह खुद 19 अप्रैल को गम्हरिया की दूसरी लड़की से शादी कर ली और उसे भी अपने घर ले आया। जिसके बाद वह अपनी बहन के घर चटकी गई थी पर उसे धमका कर भगा दिया गया। शक होने पर अपनी मां के साथ थाने पहुंची एवं मामले की जानकारी दी। परिजनों ने महिला के पति पर ही हत्या कर शव को जंगल में टुकड़ों में करके फेंकने का आरोप लगाया है।




बड़ी खबर : JHARKHAND की दिनभर की बड़ी खबर, जनहित में हाईकोर्ट के चार बड़ा फैसले के साथ आपके जिले की खबर




Advertisements

x

Leave a Comment

[the_ad id='21337']
[the_ad id='21338']
close button