जेपी कारा हजारीबाग में गांजा के साथ दो बॉडीगार्ड धराए , हुए सस्पेंड

जेपी कारा हजारीबाग में गांजा के साथ दो बॉडीगार्ड धराए , हुए सस्पेंड

Join Us On

जेपी कारा हजारीबाग में गांजा के साथ दो बॉडीगार्ड धराए , हुए सस्पेंड

जेपी कारा हजारीबाग में गांजा के साथ दो बॉडीगार्ड धराए , हुए सस्पेंड

हजारीबाग स्तिथ जेपी केंद्रीय कारा के दो बॉडीगॉर्ड गांजा के साथ द पकड़े गये। जेल सुपरिटेंडेंट चंद्रशेखर के द्वारा यह जानकारी दी गई जिसमें जेपी कारा के ही दो बॉडीगार्ड नागेंद्र शर्मा और देवेंद्र मिश्र के पास से गांजा बरामद किया गया । जिसके बाद दोनों बॉडीगार्ड को फिलहाल जेल सुपरिटेंडेंट ने ससपेंड कर दिया।

दोनों रह चुके हैं आर्मी का जवान

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में ये दोनों बॉडीगार्ड आर्मी में थे। जेल के बॉडीगॉर्ड के पास नशीले पदार्थ का मिलना सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करते हैं। ऐसे में जेल की सुरक्षा में सेंध लगने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इनके ऊपर जेल की सुरक्षा का पूरी जिम्मेदारी होती है।
बतादें कि देवेंद्र मिश्र इससे पहले भी गांजा के साथ पकड़े गए थे तब उनकी ड्यूटी जेल के अंदर था। जिसके बाद उनको हटाकर बाहर में ड्यूटी लगाई गई थी। जिसके बाद भी उनके पास से गांजा बरामद किया गया।

[the_ad id=”18833″]

हजारीबाग रामनवमी जुलूस में पुलिस पर हमला करने वाला गिरफ्तार, 28 नामजद व 150 अज्ञात की अब भी तलाश

हजारीबाग रामनवमी जुलूस में पुलिस पर हमला करने वाला गिरफ्तार, 28 नामजद व 150 अज्ञात की अब भी तलाश

हजारीबाग में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध मामले में कोर्रा पुलीस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पुलिस पर हमला करवाने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रदीप मेहता ही षड्यंत्र रचा कर हमला करवाया था।

गिरफ्तार आरोपी प्रदीप मेहता कोर्रा थाना क्षेत्र के चुरचू नगवां के पंचायत सचिव का पति है।

हमले में दो सब इंस्पेक्टर हुए थे घायल

पुलिस पर हमले के कारण इस घटना में दो सब इंस्पेक्टर चोटिल भी हुए थे। मामले में कोर्रा थाना में मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले में 28 नामजद एवं डेढ़ सौ से अधिक अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। उक्त कांड में यह पहले आरोपी की गिरफ्तारी हुई है साथ ही नामजद व अज्ञात की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी भी तेज कर दी गई है। डेढ़ सौ अज्ञात भी आरोपी है उन्हें भी वीडियो फुटेज एवं फोटोग्राफ्स से पहचान कर छापामारी कोर्रा पुलिस कर रही है।

बड़ी खबर :झारखंड स्वास्थ्य विभाग 2023

x

Leave a Comment

Current News