मजदूर दिवस आज : राज्यभर के मनरेगा कर्मियों का सामुहिक अवकाश, ये है मांग

Join Us On

मजदूर दिवस आज : राज्यभर के मनरेगा कर्मियों का सामुहिक अवकाश, ये है मांग

मजदूर दिवस आज : राज्यभर के मनरेगा कर्मियों का सामुहिक अवकाश, ये है मांग


/>

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस आज है। इस मौके पर राज्यभर के सभी मनरेगा कर्मी अपनी प्रमुख मांगो को लेकर पद यात्रा के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। मजदूर दिवस के दिन सोमवार को अपनी लंबित विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी पदयात्रा करेंगे। यह जानकारी झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने दी है।

ये है प्रमुख मांगे

उन्होंने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में वेतनमान विसंगति को दूर करना, समान काम समान वेतन, नियमितीकरण करना राज्यकर्मियों की तरह ही सुविधा उपलब्ध कराना सहित कई मनरेगा कर्मियों की नियुक्ति सेवा शर्त एवं कर्तव्य नियमावली संशोधन को सार्वजनिक करने सहित कई मांगे शामिल हैं।

मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने बताया कि मजदूर दिवस के दिन से यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलीहातू अड़की से राजभवन तक किया जायेगा। तीन मई को राजभवन के समक्ष मनरेगा कर्मियों का विशाल धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा।

संघ ने पदयात्रा को लेकर पूरा रूपरेखा तैयार कर लिया गया है। रोड मैप और रात्रि विश्राम के जगह को चिन्हित मजदूर दिवस के दिन से भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल उलीहातू से पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। और दोपहर में अड़की प्रखंड में विश्राम करेंगे उसके बाद अड़की से तमाड़ तक पदयात्रा की जायेगी।




Advertisements

फिर रात्रि विश्राम तमाड़ में करेंगे। फिर दो मई को पदयात्रा के दूसरा दिन तमाड़ से बुंडू प्रखंड होते हुए रामपुर पंचायत तक जाएगी। रात्रि विश्राम रामपुर पंचायत में रुका जाएगा। वहीं तीसरे दिन रामपुर पंचायत से दुर्गा सोरेन चौक होते हुए राजभवन तक पदयात्रा किया जाएगा एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पद यात्रा से लेकर धरना प्रदर्शन में मनरेगा कर्मी रोजगार सेवक,बीपीओ, कनीय अभियंता , सहायक अभियंता शामिल होंगे। इन लोगों ने तीन दिनों का सामूहिक अवकाश पर रहने की लिखित सूचना भी सम्बंधित अधिकारीयों को कहीं कहीं दी गई है।




बड़ी खबर : Private Company में Job कैसे पाए – प्राइवेट नौकरी चाहिए, कैसे मिलेगी




Advertisements

x

Leave a Comment

[the_ad id='21337']
[the_ad id='21338']