तीन घण्टे में मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा, 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे शुरुआत
झारखंड के गंभीर मरीजों को बेहतर
इलाज के लिए देश के अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा कम लागत पर उपलब्ध होने जा रही है। झारखंड सरकार की एंबुलेंस सेवा 28 अप्रैल को बोकारो एयरपोर्ट से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 अप्रैल को इस सेवा की शुरुआत करेंगे। झारखंड सरकार दिल्ली, बनारस, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई को कम कीमत पर एयर एंबुलेंस मुहैया कराएगी। यह सुविधा बोकारो सहित रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर हवाई अड्डों पर भी उपलब्ध होगी। जानकारी के मुताबिक महज तीन घंटे में ही गम्भीर मरीजों को एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध हो जाएगी। .
जिला के डीसी या विमानन विभाग से करना पड़ेगा संपर्क
राज्य सरकार की अपनी एयर एंबुलेंस है, जो स्टेट हैंगर में स्थित होगी। बोकारो, रांची, देवगर, दुमका, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर आदि जिलों के मरीज आए
इसका लाभ उठा सकते हैं। विमानन विभाग या संबंधित जिलों के डीसी को आवेदन करने के तीन घंटे के अंदर सेवा उपलब्ध रहेगी।
यह सेवा सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली या अन्य जगहों से अस्पतालों में आवेदन करने पर एयर एंबुलेंस आती थी। इसमें छह से सात घंटे लगते थे। शुल्क भी ज्यादा देना पड़ता था ।
यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी
हम आपको बतादे कि बोकारो के अलावा रांची, देवगर, दुमका, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर जैसे जिलों के मरीज विमानन विभाग या संबंधित जिलों के डीसी को आवेदन करेंगे। यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन तक झारखंड सरकार उपलब्ध करवाएगी।
बड़ी खबर : झारखंड के मंत्री का अश्लील वीडियो वाली महिला आई सामने , खोल दिया सबकुछ
तीन घण्टे में मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा