मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ में भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, 3 मॉडल की हुई रेस्क्यू

मुंबई
पुलिस ने शुक्रवार रात एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में छापेमारी के उपरांत एक भोजपुरी एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में दलाल के तौर पर कार्य कर रही थी।
Advertisements
कार्रवाई को मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच के द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार उन्हें आरे कॉलोनी के इलाके में रायल पाम होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी मिला था। पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर बनाकर सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा। सुमन कुमारी के द्वारा उस फर्जी कस्टमर से डील की गई, जिसमें उसने हर मॉडल के लिए 50 से 80 हजार रुपए मांगे।
पुलिस ने भेजा फर्जी कस्टमर
सुमन कुमारी ने पुलिस के फर्जी कस्टमर को आरे कॉलोनी में स्थित रॉयल पाम के एक होटल में भेजा।जहां पर मॉडल्स पहले से ही मौजूद थीं। इस दौरान पुलिस ने मौके पर ही पैसे लेते हुए सुमन कुमारी को गिरफ्तार भी कर लिया। और होटल से 3 मॉडल्स को भी रेस्क्यू पुलिस ने किया।
स्ट्रगल के दौर से गुजर रही थीं यह मॉडल्स
पुलिस के अनुसार सुमन कुमारी एक भोजपुरी एक्ट्रेस है, जो कस्टमर्स को मॉडल लड़कियों की सप्लाई करती है। ये मॉडल्स फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई पहले आई थीं, स्ट्रगल के दौर से गुजर रहीं इन मॉडल्स को भी पैसों की जरूरत थी। सुमन कुमारी ने इनसे कॉन्टेक्ट कर उन्हें भी देह व्यापार के लिए मजबूर किया।
Advertisements
कई भोजपुरी फिल्मों में भी किया काम
हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट में दलाल की भूमिका निभा रही ये एक्ट्रेस सुमन कुमारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। सुमन ने लैला मजनू के अलावा बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अलावा ये एक्ट्रेस बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी है।
6 साल से मुंबई में रह रही आरोपी सुमन
मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच के द्वारा एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच के अनुसार सुमन कुमारी 6 साल से मुबई में रह रही थी पर वो इस सेक्स रैकेट के कारोबार में कब से है इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं मिल पाई है।
बड़ी खबर : झारखंड शिक्षा परियोजना : कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति महत्वपूर्ण सूचना
Advertisements