हजारीबाग के बरही में 3 बच्चे की मां प्रेमी के साथ फरार ,
मामला हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र का है। जहां से 3 बच्चे की एक मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उसका अपनी उम्र से 8 साल छोटे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह प्रेम प्रसंग काफी दिनों से दोनों के बीच चल रहा था। और दोनों के बीच फोन पर देर तक बात होते रहता था। मिलना-जुलना भी होता रहता था। करीब 15 दिन पहले दोनों को मिलते हुए रंगे हाथों पकड़ा भी गया था और उसके बाद गांव में पंचायत भी हुई थी । पंचायत ने दोनों को सुधर जाने की हिदायत देकर छोड़ दिया था।
क्या कहते हैं ससुराल वाले
लड़की के घरवालों का आरोप है कि मेरी बहू को उस लड़के के द्वारा जबरन भगा कर ले जाया गया है। वहीं इसके तीनों बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
लड़की के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रहा है। तो उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। घरवाले काफी खोजबीन कर रहें और काफी परेशान हैं।परिजनों के द्वारा थाना को भी इस सम्बंध में सूचित किया गया है ।
बड़ी खबर : Jharkhand state : कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग , झारखंड सरकार में लेखा परीक्षकों की आवश्यकता