हजारीबाग में गोली मार कर एक कि हत्या, मरने और मारने दोनों की हुई पहचान

हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटना है। शाम में करीब 5 से 6 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडई सिवाने नदी पुल के पास एक बाप ने बेटे और उसके दोस्त को गोली मार दी। घटना में दोस्त की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल है।
Advertisements
मृतक की हुई पहचान
गोली चलाने वाला अरबिंद हेमरोम सीतागढ़ा का रहने वाला है उसने अपने 18 वर्षीय पुत्र महेंद्र हेमरोम और अपने रांची के दोस्त लक्ष्मण पांडे को गोली मार दी। जिसमें दोस्त की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
जुआरी पति की पत्नी ने ही खोल दी पोल
घटना की पूरी जानकारी आरोपी अरविंद हेमरोम की पत्नी किरण देवी ने पुलिस को दी है। उसने बताया कि पति का रांची के दोस्त के साथ रकम लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उसके पति ने दोस्त लक्ष्मण पांडे और बेटे महेंद्र हेमरोम को जान से मारने के लिए बिहार से शूटर मंगवाया था और उसके बाद उसके पति ने गोली मारकर अपने दोस्त को मौत की नींद सुला दिया। वहीं उसके बेटे को सीने में गोली लगी है, जिसका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है। किरण देवी ने यह भी बताया कि उसके पति उसे और बेटे को परेशान करने के साथ मारपीट भी करता है और बड़ा जुवारी भी है। हजारीबाग में गोली मार
बड़ी खबर : Tata Steel Jobs:टाटा स्टील में नौकरी पाने का सुनहरा मौका जल्द करे आवेदन
Advertisements