छात्र संगठनों का झारखंड बंद आज,राजधानी के कई स्कूलों में छुट्टी

छात्र संगठनों का झारखंड बंद आज,राजधानी के कई स्कूलों में छुट्टी

Join Us On

छात्र संगठनों का झारखंड बंद आज,राजधानी के कई स्कूलों में छुट्टी

छात्र संगठनों का झारखंड बंद आज,राजधानी के कई स्कूलों में छुट्टी




रांची। झारखंड सरकार की नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का विरोध जारी है. झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की तरफ से बुधवार को झारखंड बंद बुलाया गया है। झारखंड बंद को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले में अलर्ट जारी किया है।

 

बंद समर्थकों से निपटने के लिए 5000 से अधिक जवानों की अतिरिक्त तैनाती

बंद को लेकर रांची, बोकारो और धनबाद में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत जिले के एसपी को दी गई है। बंद समर्थकों से निपटने के लिए 5000 से अधिक जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई।




झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की तरफ से 72 घंटे के आंदोलन के दूसरे दिन छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सभी छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक गए और झारखंड बंद का आह्वान किया

नियोजन नीति का विरोध तबतक नहीं थमेगा, जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होगी

छात्रों ने कहा कि नियोजन नीति का विरोध तबतक नहीं थमेगा, जबतक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है। झारखंड सरकार की नियोजन नीति 60-40 के विरोध में छात्र संगठनों का 72 घंटे का आंदोलन सोमवार से ही शुरू हो गया है।




सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं सीएम आवास घेरने पहुंचे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसमें कई छात्रों के सिर फट गये थे। कई के पीठ व पैर में चोट लगी थी। सड़क पर पुलिस और छात्रों के बीच नोंकझोक देखी गई थी। पुलिस के बल प्रयोग के बाद छात्र पीछे हटे थे।





स्कूल के समय में परिवर्तन

झारखंड सरकार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूल के समय में परिवर्तन किया है. केजी से पांच तक के बच्चों के लिए सुबह 7:00 से 11:00 तक कक्षाएं चलेंगी. वहीं कक्षा 6 से ऊपर वाले विद्यार्थियों की कक्षा 7:00 से 12:00 तक चलेगी. भीषण गर्मी को देखते हुए धूप में खेलकूद, प्रार्थना सभा और माध्यमिक भोजन का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं. यह आदेश 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक लागू रहेगा।

कई स्कूल रहेंगे बंद

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के अधिकांश स्कूल को विद्यालय प्रबंधन की ओर से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।





बड़ी खबर : सीएम 20 अप्रैल को झारखंड के विकास को लेकर एक्शन plane तैयार करने के लिए करेंगे समीक्षा


x

Leave a Comment