झारखंड पुलिस में सुबेदार से लेकर हवलदार के तक 771 पदों पर निकली भर्ती,15 से 17 मई तक साक्षात्कार
झारखंड पुलिस में सुबेदार से लेकर हवलदार के तक विभिन्न पदों के 771 पदों भर्ती निकली है। यह भर्ती झारखंड में भूतपूर्व सैनिकों के बटालियन स्पेशल आक्जिलरी पुलिस (सैप) के दोनों बटालियन के लिये 771 पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति होगी। दोनों बटालियन का कार्यकाल 31 मई 2027 तक विस्तारित कर दिया गया है। विधि व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियान को गति देने के लिये झारखंड पुलिस कबविभिन्न पदों पर 771 पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की होनी है।
इन 771 पदों पर होगी नियुक्ति
771 पदों में सूबेदार मेजर के 7 , सूबेदार (सामान्य) के 8, नायब सूबेदार (सामान्य) के 46, नायब सूबेदार (तकनीकी) के 17, सूबेदार (वितंतु) के 1 ,नायब सूबेदार (वितंतु) के 26 , नायब सूबेदार (आशुलिपिक) के 2,
लिपिक के 2 , हवलदार सामान्य के 130 , हवलदार चालक के 7 , सिपाही सामान्य के 492 ,सिपाही चालक के 24 और रसोइया के 9 पदों पर बहाली का विज्ञापन जारी किया है।
उम्र सीमा : सिपाही से हवलदार तक के लिए 35-55 वर्ष
पदाधिकारी का उम्र 58 से 62 वर्ष के बीच
साक्षात्कार : उम्मीदवार की नियुक्ति के लिये 15 ,16 और 17 मई को साक्षात्कार
सैप एक वाहिनी टाटीसिलवे रांची और सैप दो वाहिनी हलुदबनी जमशेदपुर में होगी नियुक्ति
गौरतलब हो कि वर्ष 2008 में पुलिस आउट पोस्ट, टीओपी में पर्याप्त सशस्त्र बल उपलब्ध कराने आदि के उद्देश्य से सेना कर सेवानिवृत्त सैनिकों से अनुबंध के आधार पर स्पेशल आक्जिलरी पुलिस के दोनों बटालियन सैप एक वाहिनी टाटीसिलवे रांची एवं सैप दो के वाहिनी हलुदबनी जमशेदपुर का गठन किया गया था। इस बटालियन में सिर्फ झारखंड राज्य के ही निवासी आवेदन कर सकते हैं, सैनिक उपलब्ध नहीं होने पर दूसरे राज्य के पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी।
स्थान- मुख्यालय, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस -01, डोरन्डा, राँची । इच्छुक उम्मीदवार नियुक्ति बोर्ड के समक्ष उपरोक्त दिन एवं समयानुसार आवेदन प्रपत्र एवं मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
Applying process video
साक्षात्कार एवं चिकित्सीय जाँच में योग्य पाये जाने पर योगदान के लिए बुलावा पत्र / नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। योगदान पर बुलावा पत्र के साथ अपना आवश्यक वस्त्र / Combat Dress, बिस्तर तथा कम से कम दो माह के भोजन के लिए आवश्यक राशि साथ लेकर आयेंगे ।
अनुबंध पर नियुक्ति हेतु इच्छुक भूतपूर्व सैनिक उपरोक्त तिथियों को परिशिष्ट ‘क’ पर दिये प्रपत्र ( आवेदन) को भरकर, चार स्टाम्प साईज फोटो, एक पासपोर्ट साइज फोटो, Discharge Book, पहचान पत्र, Pension payment Order कोर्स सर्टिफिकेट का मूल प्रमाण-पत्र के साथ छायाप्रति भी लेकर आयेंगे। यह प्रपत्र झारखण्ड पुलिस मुख्यालय के वेबसाइट www.jhpolice.gov.in पर भी उपलब्ध है।
आवेदन प्रपत्र अध्यक्ष, सैप नियुक्ति बोर्ड, पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस,
डोरण्डा, राँची को संबोधित होगा। नियुक्ति प्रक्रिया को किसी अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निरस्त करने का अधिकार पुलिस मुख्यालय झारखण्ड, राँची को होगा।
यहां से करें प्रपत्र को download क्लिक here