स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के पद पर नियुक्ति को लेकर अनुशंसा, देखें लिस्ट

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के पद पर नियुक्ति को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा द्वारा आवश्यक सूचना जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि
सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड रांची के पत्रांक 1018 दिनांक 31.03.2023 के आलोक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दायर Cont. No. 000612/2022 में दिनांक 15.12.2022 को पारित अन्तिम न्यायादेश की कंडिका-3 के अनुपालन झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग, राँची से प्राप्त अनुशंसा के क्रम में विज्ञापन संख्या 21 / 2016 के आधार पर माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के मूल याचिकाकत्ताओं के रूप में सूचीबद्ध सुयोग्य 332 अभ्यार्थियों में से कोडरमा जिला के लिए चयनित निम्न विषय अनुसार कुल – 06 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसा के साथ सूची उपलब्ध करायी गयी है।
Advertisements
उपायुक्त कोडरमा के निदेशानुसार दिनांक 20.04.2023 को समय 11:00 बजे पूर्वाह्न काउंसिलिंग हेतु तिथि निर्धारित की गयी है।
क्रम संख्या | Name of post | अनुशंसित अभ्यर्थीयों की सूची | तिथि | स्थान |
1 | इतिहास | 02 | 20/04/2023 | उपायुक्त कोडरमाकार्यालय के समाहरणालय सभागार कक्ष में |
2 | अंग्रेजी | 01 | 20/04/2023 | |
3 | भूगोल | 01 | 20/ 04/2023 | |
4 | उर्दू | 01 | 20/04/2023 | |
5 | जीव विज्ञान / रसायन शास्त्र | 01 | 20/04/2023 |
कोडरमा जिले के लिए विषयवार अनुशासित अभ्यर्थी उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित स्थल पर पूर्वाहन 11:00 बजे निम्नांकित अभिलेख (मूल एवं स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति तीन प्रति फोल्डर में) के साथ काउंसिलिंग हेतु उपस्थित होंगे।
1. मूल प्रवेश पत्र
2. सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र
3. प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र (बी०एड० प्रमाण-पत्र निर्गत करने वाले संस्थान की मान्यता के संबंध में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) का वेबसाईट www.ncte India.org से डाउनलोड कागजात) एवं सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित प्रमाण-पत्र।
Advertisements
4. आवासीय प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र (यदि आरक्षित कोटि में चयनित हुए है तो झारखण्ड राज्य में नियोजन हेतु सक्षम प्राधिकार (अनुमण्डल पदाधिकारी से अनुमान्य)
5. आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं चार फोटोग्राफ।
6. दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थिओं के लिए)