शिक्षा सचिव ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां , शिक्षक पर गिरी गाज

Join Us On

शिक्षा सचिव ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां , शिक्षक पर गिरी गाज

शिक्षा सचिव ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां , शिक्षक पर गिरी गाज
शिक्षा सचिव ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां , शिक्षक पर गिरी गाज




Advertisements

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार बुधवार को चतरा जिला में औचक निरीक्षण किया गया था। औचक निरीक्षण में कई कमी पाया गया था।

जिसके बाद गुरुवार को चतरा जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा निम्न बिंदुओं को दर्शाते हुए शिक्षक से 24 घण्टे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।




पत्र में कहा गया है कि सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड के द्वारा बुधवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कपरकुटा राहम का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में निम्न कमी पाया गया जिसपर सचिव महोदय द्वारा गहरी नाराजगी एवं रोष व्यक्त किया गया है।

1. विद्यालय में 07:20 बजे पूर्वाह्न तक शिक्षक अनुपस्थित थे।

2 . 07:45 बजे पूर्वाह्न बजे विद्यालय में पहला बच्चा विद्यालय पहुँचा।

3. विद्यालय में प्रार्थना सभा के क्रम में राष्ट्रगान क्विज, नहीं कराया जाना।




4. शिक्षकों को अंग्रेजी विषय का समुचित ज्ञान नहीं होना।

5. विद्यालय में घंटी एवं रूटीन का उपयोग नहीं किया जाना।

6. शौचालय देखने से प्रथम दृष्टया प्राप्त होता है कि इसका प्रयोग नहीं किया जाता है, ताला बंद पाया गया।

7. शिक्षक / बच्चों को राष्ट्रगान के लिए बोले जाने पर नहीं बताया गया न गाया गया।

8. पाठ योजना बना नहीं पाया गया।

9. शिक्षक श्री अजय कुमार पाण्डेय वर्ग कक्ष में मोबाईल से बात कर रहे थे।




Advertisements

10. श्यामपट्ट का स्पष्ट कालीकरण नहीं रहना।

सचिव महोदय के विद्यालय में आगमन के पश्चात उपस्थित होने के लिए निरीक्षण स्थल पर प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखण्ड साधन सेवी, संकुल साधनसेवी को दूरभाष द्वारा सूचित किया गया परंतु 2.30 घंटे के बाद तक भी संबंधित विद्यालय / स्थल पर उपस्थित नहीं हुए, इनका यह कृत्य कार्य उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना, अकर्मण्यता एवं विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।

वहीं निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के दो शिक्षक उपस्थित पाए गए।





बड़ी खबर: Rozgar Mela: रोजगार मेले में PM नरेंद्र मोदी ने 71000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, झारखंड के इतने लोगों को मिला रोजगार



x

Leave a Comment

[the_ad id='21337']
[the_ad id='21338']
close button