JAC नौवीं बोर्ड परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न का चारो ऑप्शन गलत,मिलेंगे पूरे अंक ?
JAC नौवीं बोर्ड का परीक्षा समपन्न हो गया। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची के द्वारा नौंवी बोर्ड की परीक्षा 11 और 12 अप्रैल को आयोजित हुई। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड रांची के निदेशानुसार नवम वर्ग की परीक्षा सिर्फ पांच अनिवार्य विषयों में ओएमआर सीट के माध्यम से ली गई। इस आलोक में परिषद छात्र-छात्रा द्वारा चयनित 5 अनिवार्य विषयों (भाषा-1, भाषा-2,गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान) की परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर दो दिनों में ली गई।
पहले दिन 11 अप्रैल को दूसरी पाली में हिंदी A और अग्रेजी , दूसरे दिन 12 अप्रैल को पहली पाली में गणित , विज्ञान और दूसरे पाली में सामाजिक विज्ञान का परीक्षा आयोजित हुई।
हिंदी ए के प्रश्न में एक प्रश्न का सभी ऑप्शन गलत
हिंदी ए की परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित हुई थी। जिसमें प्रश्न संख्या 34 में पूछे गए सवाल के दिए गए चारो ऑप्शन में एक उतर भी सही नहीं था। चारो उतर गलत दिया हुआ था। प्रश्न संख्या 34 में पूछा गया था कि ” नाना साहेब की पुत्री का नाम था।” जिसके उतर के ऑप्शन में “(1) रमा (2) श्यामा (3) उमा (4) गीता” दिया हुआ था। जिससे कुछ छात्र परीक्षा के बाद भी परेशान दिखे।
पूछे गए गलत सवाल का मिले पूरे अंक
इधर छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए गलत प्रश्न का पूरे अंक देने की मांग की जा रही हैं। नवम की परीक्षा देकर बाहर निकली एक छात्रा अनुश्री वर्मा ने बताया कि हिंदी ए के 34 नम्बर प्रश्न के चार ऑप्शन दिए गए थे। पर प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन में नहीं दिया गया था। जिसके कारण उस प्रश्न का सही उत्तर नहीं दे पाए।
पांच में चार विषयों में उतीर्ण होना अनिवार्य
साथ ही परीक्षा में उतीर्णता के लिए पांच विषयों में से चार विषयों में उतीर्ण होना जरूरी है। नौंवी बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक विषय से 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होना बाकी है। आंतरिक मूल्यांकन का डेट अभी नहीं दी गई है।
वही आठवीं बोर्ड के सभी विषयों का परीक्षा आज एक ही दिन में समाप्त हो जाएगा।
बड़ी खबर : शिक्षा सचिव से मिले अखिल झारखंड शिक्षक संघ के प्रतिनिधि,समय मे हुआ बदलाव