तो क्या युवा के हाथों में होगा झारखंड का अगला शिक्षा मंत्री का बागडोर

तो क्या युवा के हाथों में होगा झारखंड का अगला शिक्षा मंत्री का बागडोर

Join Us On

तो क्या युवा के हाथों में होगा झारखंड का अगला शिक्षा मंत्री का बागडोर

तो क्या युवा के हाथों में होगा झारखंड का अगला शिक्षा मंत्री का बागडोर

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बाद निधन के बाद अगला शिक्षा मंत्री कौन होंगे ? किस क्षेत्र से होंगे ? कई तरह के प्रश्न लोगों के मन मे उठ रहे हैं।




फिलहाल स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का प्रभार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिम्मे आ गया है। क्योंकि प्रावधान के मुताबिक जो विभाग किसी भी मंत्री के पास नहीं होता, उस विभाग के मंत्री मुख्यमंत्री होते हैं।

संभावना ब्यक्त किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार बगैर विधायक बने हुए दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन के पुत्र हफीजुल हसन को मंत्री पद सौंप कर विरोधी खेमे को चित कर दिया था।




ठीक उसी तरह दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र को भी मंत्री का कमान सौंप पर डुमरी विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी का कब्जा बरकरार रख सकते हैं।

अटकलों पर लगा विराम, एक माह में 25 वर्ष के हो जाएंगे अखिलेश

अखिलेश महतो के उम्र को लेकर कई तरह के चर्चाएं हो रही थी पर उसका खंडन स्वयं अखिलेश महतो ने करते हुए विराम लगा दिया।
सूबे के शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो अपने पिता की विरासत संभालने को तैयार हैं। इसी महीने वे 25 साल के हो जाएंगे। और उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं । वे सोमवार को अलारगो में एक बातचीत में कहा । आगे कहा कि वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर लोगों की सेवा करने का कार्य करेंगे।




आज मेरे पिता लोगों के प्रति जो कर के गए हैं उसी का परिणाम है की उनकी अंतिम संस्कार में जन सैलाब उमड़ पड़ा। उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे दिन रात लोगों के हर सुख दुख में साथ रहा करते थे। अब उनके नहीं रहने पर क्षेत्र के लोगों के दुःख सुख में हम खड़े रहेंगे । जनता के लिए हमेशा आगे रहने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि कम समय में ही मेरे पिता ने बहुत कुछ दे कर गए हैं, उसका उपयोग जनता के लिए किया जाएगा।आगे कहा कि अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।




डुमरी विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे राज्य के लोगों का अपार स्नेह मिल रहा है। जनता की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य बन गया है। उपचुनाव लड़ने को तैयार हूं। इसके लिए पार्टी का दिशा निर्देश बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस चुनाव में भी जनता पर छोड़ देता हूं।

तो क्या युवा के हाथों

बड़ी खबर : झारखंड के गढ़वा जिला में 1501 पदों पर होमगार्ड की नई बहाली , महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण




x

Leave a Comment