कल सुबह साढ़े सात बजे राँची एयरपोर्ट पहुंचेगा शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर , पहले जाएगा विधानसभा, ये कार्यक्रम का पूरा विवरणी

शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर चेन्नई से राँची एयरपोर्ट पहुंचेगा। जहां से उनके पार्थिव शरीर को सीधे विधानसभा भवन ले जाया जाएगा। 7 बजकर 45 मिनट में झारखंड विधानसभा भवन में आगमन होगा और वहां श्रद्धांजलि सभा होगी।
सुबह 8 बजकर 30 मिनट में झारखण्ड विधान सभा भवन से हरमू स्थित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय के लिए प्रस्थान होगा। 9 बजे हरमू स्तिथ झामुमो कार्यालय पहुंचने के बाद वहां श्रद्धाजंली सभा का आयोजन होगा। फिर वहां से साढ़े बजे उनका पार्थिव शरीर को डुमरी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान भाया- सिकिदीरी गोला- पेटरवार-जैनामोड-तुपकाडीह
Advertisements
Advertisements
फुसरो नावाडीह के रास्ते किया जाएगा।
वहीं 10 : 30 पूर्वाहन – पेटरवार
11 : 00 पूर्वाहन – जैनामोड़
11 : 15 पूर्वाहन – तुपकाडीह
11 : 45 पूर्वाहन – फुसरो
12: 15 मध्याह्न – नावाडीह
01 : 00 अपराह्न – डुमरी अनुमंडल कार्यालय
01 : 45 अपराह्न – नावाडीह कोदवाडीह के रास्ते बी०एड कॉलेज, सिंगारी मोड़, अलारगो
2 : 00 अपराह्न – पैतृक आवास अलारगो राजकीय सम्मान के साथ भंडारीदह में मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि सभा का विस्तृत विवरणी
राजेश कुमार श्रीवास्तव
आप्त सचिव मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड, रांची के द्वारा जारी की गई है।
इन्हें भेजी गई प्रतिलिपि : मुख्य सचिव झारखण्ड के उप सचिव / माननीय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव झारखण्ड राँची / अपर मुख्य सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड रांची / प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, झारखण्ड, राँची / महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड राँची / सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखण्ड, रॉची / सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड रांची को सूचनार्थ प्रेषित ।
आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग / उपायुक्त, रांची रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह / वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची / पुलिस अधीक्षक, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह / जिला शिक्षा पदाधिकारी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह / जिला शिक्षा अधीक्षक, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह / सहायक आयुक्त उत्पाद, रामगढ़,
बोकारो, गिरिडीह को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित
बड़ी खबर : Govt School timing फिर से हो सकता है सुबह 10 से शाम 4 या सुबह 8 से 2 बजे तक , बताया गया 10 कारण
Advertisements